फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मोहम्मदी में लगातार तीसरी बार बजा भाजपा का डंका

मोहम्मदी में लगातार तीसरी बार बजा भाजपा का डंका

Sat, 02 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी में लगातार तीसरी बार बजा भाजपा का डंका
मोहम्मदी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार भाजपा का डंका बजा है। निकाय चुनाव में भाजपा के संदीप मेहरोत्रा ने सपा प्रत्याशी कार्तिक तिवारी को 220 मतों से पराजित किया है। हालांकि जीत का अंतर कम है लेकिन फिर भी लगाता तीसरी बार मिली जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैें।

चुनाव में भाजपा के संदीप मेहरोत्रा को 10272 जबकि सपा के कार्तिक तिवारी को 10052 मत प्राप्त हुए। बसपा के सत्तार मंसूरी को 479, निर्दलीय प्रत्याशी अजीज मंसूरी 1178, विजय राठौर 333 मतों के साथ अंतिम स्थान पर रहे। वहीं 756 मत निरस्त हुए। चुनाव में 68.37 प्रतिशत मतदान हुआ। बताया जाता है कि जीतने के पश्चात भाजपा प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा अपनी गाड़ी से जैसे ही मंडी गेट से बाहर निकले तो कुछ अराजक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव शरू कर दिया उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में प्राप्त मतों का विवरण
संदीप मेहरोत्रा (भाजपा) - 10272 विजयी
कार्तिक तिवारी (सपा) - 10052
सत्तार मंसूरी (बसपा) - 479
अजीज मंसूरी (निर्दलीय)- 1178
विजय राठौर (निर्दलीय) - 333
निरस्त - 756

बरवर नगर पंचायत चुनाव के अध्यक्ष पद का परिणाम
नसरीन बानो - 2154(निर्दलीय) विजयी
संजय शर्मा - (कांग्रेस समर्थित)1987
नरवीर सिंह कुशवाहा (भाजपा)1545
आलोक द्वेदी (बसपा) 547
युसुफ हसन (सपा)821
राधेश्याम (निर्दलीय)506
हिकमतुल्ला(निर्दलीय)428
167 मतों से नसरीन वानो पत्नी शाहिद बेग विजयी

नगर पंचायत-बरवर के विजयी सदस्यों की सूची
वार्ड 1- गांधीनगर- पूनम देवी
वार्ड 2- मौलवीगंज- हनीफ
वार्ड 3- देविस्थान -पवन आर्य
वार्ड 4- प्रेमनगर- रेहाना
वार्ड 5- रोशननगर- शहीद अहमद
वार्ड 6- जलीलनगर- आजाद
वार्ड 7- विजय नगर- पंकज द्वेदी
वार्ड 8- शास्त्रीनगर- हिकमतुल्ला
वार्ड 9- कोट- आइशा
वार्ड 10- बलराम नगर-सोमवती
वार्ड 11- सुभाष नगर - राहुल शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed