फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   50 percent of travelers, tickets went on making the contract operator jobs

50 प्रतिशत यात्रियों के टिकट न बनाने पर संविदा परिचालक की गई नौकरी

Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी Updated Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
50 percent of travelers, tickets went on making the contract operator jobs
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
एआरएम लखीमपुर ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था मामला 
विज्ञापन

एआरएम लखीमपुर ने शनिवार को चेकिंग के दौरान धौरहरा-लखीमपुर मार्ग पर अपने ही डिपो की बस की चेकिंग में परिचालक द्वारा 50 प्रतिशत यात्रियों के टिकट न बनाए जाने का मामला पकड़ा था। कुल छह यात्रियों में से तीन के टिकट न बनाए जाने पर परिचालक के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।
शनिवार की रात में एआरएम वीके गोस्वामी ने टीआई कमलेश वर्मा और शशिकांत मिश्रा के साथ धौरहरा से लखीमपुर आ रही बस संख्या यूपी 31 टी  4071 को सिसैया के पास चेक किया था, जिसमें कुल छह यात्री ही सवार थे। चेकिंग में एआरएम को धौरहार से सिसैया आ रहे तीन यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। एआरएम के अनुसार ने यात्रियों ने बताया कि पूरा किराया देने के बावजूद परिचालक आत्मप्रकाश शुक्ला ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इस प्रकरण पर एआरएम ने परिचालक को रूटऑफ करते हुए इसकी सूचना आरएम हरदोई को दी। आरएम के निर्देश पर सोमवार को संविदा परिचालक की नौकरी से हटा दिया गया है, जिसकी सूचना भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी के अनुसार छह यात्रियों में से तीन के टिकट न बनाए जाने के मामले में आरएम के निर्देश पर परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed