फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   50 percent of MNREGA workers left their jobs due to non-payment of wages

Lakhimpur Kheri News: मजदूरी न मिलने पर 50 प्रतिशत मनरेगा मजदूरों ने काम से किया किनारा

Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
50 percent of MNREGA workers left their jobs due to non-payment of wages
लखीमपुर खीरी। जनपद के मनरेगा मजदूरों को छह माह से काम की मजदूरी न मिलने पर 50 प्रतिशत से अधिक ने काम से किनारा कर लिया है। नवंबर, 2024 से पहले रोजाना 50 हजार के आसपास मजदूर काम करते थे। बाद में संख्या 20 से 25 हजार तक सिमट कर रह गई। यह सब बजट न मिलने की वजह से हुआ। मनरेगा के कई काम भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी पाने के लिए लंबा इंतजार और खासा परेशानी झेलनी पड़ी। मजदूरों को नवंबर 2024 के बाद से मजदूरी नहीं मिली है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में मजदूरों ने काम से किनारा कर लिया था। मनरेगा का पैसा न आने के कारण गांव में कोई नए कार्य भी नहीं हो पा रहे है।
विज्ञापन

यह हाल पूरे जनपद का है। जनपद में वैसे तो लाखों की संख्या में जॉब कार्ड हैं, लेकिन नियमित काम करने वाले 50 से 60 हजार से अधिक मजदूर है, जिनको भुगतान नवंबर से अब तक का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


237 रुपये प्रतिदिन की है मजदूरी

मनरेगा मजदूरों की दिहाडी 237 रुपये प्रति दिन के हिसाब है। पिछले छह माह में मनरेगा मजदूरी न मिलने पर अब तक विभाग पर लाखों रुपये का बकाया हो गया है। मजदूरी लगातार अपनी मजदूरी की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार से बजट न मिलने से मजदूरी नहीं मिल पा रही है।


कर्मचारी भी परेशान, समय पर नहीं मिलता मानदेय

उपायुक्त श्रम रोजगार विभाग में एपीओ, कंप्यूटर आपॅरेटर, एकाउंट असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, रोजगार सेवक सहित 883 कर्मचारी जनपद में तैनात हैं। मनरेगा मजदूरों की तहत कर्मचारी भी परेशान है। केंद्र सरकार से बजट न मिलने पर कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं मिल पाता है। हालांकि होली के बाद कुछ बजट जारी किया था, जिसमें कुछ मानदेय दिया गया है, लेकिन पूरा मानदेय अब तक नहीं मिल सका।



-----------------------------

केंद्र सरकार ने 10 जनवरी 2025 तक का भुगतान श्रमिकों के बैंक खातों में भेज दिया है। शत-प्रतिशत भुगतान एक हफ्ते में हो जाएगा। मजदूरों को मजदूरी मिलने पर अब संख्या भी बढ़ने लगी है।
-सुशांत सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed