फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   50 lakhs cheated in the name of medical admission

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल में एडमिशन के नाम पर 50 लाख ठगे

Wed, 13 Mar 2024 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
50 lakhs cheated in the name of medical admission
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला राजगढ़ निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर खुद के साथ 50 लाख की ठगी होने की बात कही है। ठग ने युवक से मेडिकल कॉलेज में एमडी कोर्स में एडमिशन कराने के लिए रुपए मांगे थे। एडमिशन न होने और खुद से साथ ठगी होने के अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला राजगढ़ निवासी योगेश शुक्ल ने बताया कि वह अभी अपने काम की वजह से पुणे (महाराष्ट्र) में रहता है। कुछ दिन पहले फेसबुक पर प्रचार देखकर हिन्दुस्तान कंसलटेंसी, जो कि मेडिकल में एडमिशन करवाती है, से पीड़ित ने जब संपर्क किया तो मिले फोन नंबर पर कॉल करने पर सागर खान निवासी दिल्ली से संपर्क हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एमडी में पेड सीट पर एडमिशन की बात तय हुई। एडमिशन के बदले 60 लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि सागर खान ने भरोसे में लेते हुए व्हाट्सएप पर एडमिशन लेटर भी भेजा, लेकिन कुछ ही देर के बाद उसे डिलीट कर दिया। इधर, ऑनलाइन देखने पर लेटर दिखाई दे रहा था इस पर पीड़ित ने 50 लाख का लोन लेकर रकम सागर खान को भेज दी। काफी दिन तक प्रवेश को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला तो पीड़ित मेडिकल काउंसिल में गया। वहां उसे अपने नाम से संबंधित कोई फाइल नहींं मिली। दिए गए प्रवेश नंबर पर किसी डॉक्टर दुष्यंत का नाम होने की बात मालूम हुई।
विज्ञापन

जब सागर खान से प्रवेश को लेकर बातचीत की गई तो खुद के साथ ठगी होने की बात पता चली। सागर खान ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed