फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   47 and a half thousand people cheated on the pretext of implicating them in rape

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म में फंसाने का झांसा देकर ठगे साढ़े 47 हजार

Mon, 13 Jan 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
47 and a half thousand people cheated on the pretext of implicating them in rape
लखीमपुर खीरी। दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की बात कहते हुए एक ठग ने युवक से 47,500 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित का कहना था कि ठग ने मामले को निपटाने के लिए 72 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि साइबर थाना प्रभारी ने इस मामले में कोई भी तहरीर न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में सुशील कुमार निवासी गांव मरखापुर ने बताया कि 12 जनवरी 2024 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पीड़ित को धमकाया। ठग ने दुराचार के आरोप में उसे जेल भेजने की धमकी दी थी। अचानक जेल भेजे जाने की बात सुनने के बाद पीड़ित घबरा गया।
विज्ञापन

इधर, ठगों ने पूरा मामला खत्म करने के नाम पर 72 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने बताया कि कई बार में ठग के अलग अलग नंबरों पर यूपीआई के माध्यम से कुल 47500 रुपये भेज दिए थे। इसके बाद भी ठग लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। बताया जाता है कि ठग ने 28 हजार रुपये और मांगे, न देने पर ठग ने जमकर गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने सोमवार को साइबर थाने पर तहरीर देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। साइबर थाना प्रभारी रामखेलावन राना ने बताया कि अभी तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed