फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   451 couples will be married on 25th at Dharamsabha Inter College ground

Lakhimpur Kheri News: धर्मसभा इंटर कॉलेज मैदान में 25 को होगा 451 जोड़ों का विवाह

Sat, 22 Nov 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
451 couples will be married on 25th at Dharamsabha Inter College ground
लखीमपुर खीरी। धर्मसभा इंटर कॉलेज मैदान में 25 नवंबर को 451 जोड़ों का सामूहिक विवाह होना है। इसके लिए पंडाल लगाने सहित अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार शनिवार को मैदान पहुंचकर जायजा लिया। संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने वेदिकाओं के निर्माण, जोड़ों और परिजनों के बैठने की व्यवस्था, साफ–सफाई, रजिस्ट्रेशन काउंटर, सामग्री वितरण, वधुओं के लिए ग्रीन रूम, खानपान व सुरक्षा सहित सभी तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था ठीक से होनी चाहिए, ताकि हर जोड़ा और उनका परिवार इस दिन को जीवनभर स्मरण रख सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट, एलईडी स्क्रीन, वधुओं की तैयारी के लिए ब्यूटी पार्लर, शहनाई की मधुर धुनें आदि व्यवस्थाएं की तैयारी की जाएं। सीडीओ ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि 451 परिवारों के भविष्य को सशक्त बनाने वाला सामाजिक उत्सव है। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी एनआरएलएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
पलिया में आज होगा आयोजन
-पलिया के हरीशंकर गेस्ट हाउस में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना है। यहां पर पलिया के साथ ही बांकेगंज, मैलानी के 120 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। विवाह के लिए यहां पर तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed