{"_id":"68a36b0afb7d0e1737098f3e","slug":"45-complainants-returned-disappointed-only-eight-cases-were-resolved-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-153502-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फिर मायूस लौटे 45 फरियादी, मात्र आठ का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फिर मायूस लौटे 45 फरियादी, मात्र आठ का ही निस्तारण
Mon, 18 Aug 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
पलिया तहसील में मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र को प्रमाणपत्र देते अधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। अवकाश के चलते शनिवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार आयोजित हुआ। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पलिया तहसील में जनसुनवाई की। विभिन्न प्रकार की 53 शिकायतें पहुंचीं, जिसमें मात्र आठ का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 45 मायूस लौट गए। हर बार की तरह इस बार भी जिलाधिकारी ने शिकायत निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई के साथ ही डीएम ने एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और मृदा कार्ड बांटे। किसान मुकेश, भगवानदीन, विनोद कुमार, शिवकुमार और रामबहादुर को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए। जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जीरो पॉवर्टी में चयनित थारू जनजाति के श्रीकेशन, मुरादा, अनीफूल, चांदनी और उग्गो देवी को प्रमाणपत्र दिए। डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का सीधा लाभ पात्रों तक पहुंचे और ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
-- -- -- -- -- -- --
निघासन में एडीएम ने सुनी शिकायतें
निघासन। तहसील सभागार में सोमवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने फरियादियों ने समस्याएं सुनीं। एडीएम के समक्ष 46 शिकायतें पहुंची, सात का मौके पर निस्तारण कर दिया। जनसुनवाई में राजस्व की 19, पुलिस की 10, नगर पंचायत की 4, विकास की 6, आपूर्ति की 3, लोक निर्माण की 2, उप निबंधक की एक और बैंक की एक शिकायत रही। इस मौके पर एसडीएम निघासन राजीव निगम, तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, सीओ शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।