{"_id":"67e590cf6bc99553620a0074","slug":"44-thousand-population-will-get-relief-from-flood-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-142210-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 44 हजार की आबादी को बाढ़ से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 44 हजार की आबादी को बाढ़ से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत करते विधायक व अन्य-संवाद
तिकुनिया। करीब 35 साल से बंद पड़ी सुहेली नदी की खोदाई सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने विधायक शशांक वर्मा की मौजूदगी में शुरू करा दी। किसानों ने कहा कि अब फसलें नहीं डूबेंगी।
गजियापुर साइफन वर्षों से सुहेली नदी के पट जाने से बंद हो गया था। इसके चलते पलिया तथा निघासन के किसानों के साथ ही पानी भरने से दुधवा नेशनल पार्क के वन्य जीवों को भारी मुसीबत होती थी। बृहस्पतिवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी लाव लश्कर के साथ लट्ठौहा घाट पहुंचे।
यहां पर खोदाई के लिए आई करीब आधा दर्जन जेसीबी मशीनों की पूजा-अर्चना क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा तथा विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सुहेली नदी की लंबाई 128 किलोमीटर है। लट्ठ़ौहा से गजियापुर साइफन तक 16 किलोमीटर में काम होना है। नदी की चौड़ाई 30 मीटर रखी गई है। 12 ग्राम पंचायतों के 44 हजार लोगों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को बाढ़ से राहत मिलेगी।