फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   43 employees including 10 presiding officers absent, notice issued

Lakhimpur Kheri News: 10 पीठासीन अधिकारी सहित 43 कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस जारी

Sat, 04 May 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
43 employees including 10 presiding officers absent, notice issued
लखीमपुर खीरी। धर्म सभा इंटर कॉलेज में लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए आयोजित प्रशिक्षण में शुक्रवार को दोनों पालियों के 43 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इसमें पहले पाली के चार पीठासीन अधिकारी सहित 23 कर्मचारी और दूसरी पाली में छह पीठासीन अधिकारी सहित 20 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। सभी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्मिकों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। डीएम ने कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वीवीपैट को आपस में जोड़ने, संचालित करने, सील करने तथा मशीनों को अलग करने संबंधी सवाल कर्मचारियों से पूछे। मॉकपोल, पीठासीन डायरी, मतदान रजिस्टर से जुड़े कई सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त कर यहां से जाएं, ताकि चुनाव के दिन किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। डीएम ने अलग-अलग प्रशिक्षण रूम में जाकर कर्मियों को जानकारी दी। डीएम में कार्मिकों को कहा कि उनकी सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। चुनाव के दिन कार्मिकों के ठहरने, भोजन, पेयजल और सुरक्षा आदि की भी अच्छी व्यवस्था रहेगी, ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed