{"_id":"5c40d409bdec22738963447a","slug":"41547752457-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी के दौरान पेंड़ पर बोतल टांगकर इलाज करते मिला डाक्टर, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी के दौरान पेंड़ पर बोतल टांगकर इलाज करते मिला डाक्टर, नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेड़ पर बोतल टांगकर इलाज करते मिला डॉक्टर
निघासन। एसीएमओ अश्वनी कुमार ने एक बार फिर छापेमारी की। इस दौरान ढखेरवा में एक डॉक्टर पेड़ पर बोतल टांग कर इलाज करता पाया गया। डॉक्टर को नोटिस देकर हिदायत दी गई है। उधर एक सप्ताह पहले एसीएमओ ने छापेमारी कर चार डॉक्टरों को नोटिस दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एसीएमओ अश्वनी कुमार ने बताया कि वह बुधवार देर शाम संपूर्ण समाधान दिवस से वापस जिला मुख्यालय जा रहे थे। ढखेरवा कस्बे के लखीमपुर रोड पर शुक्ला क्लीनिक के बाहर लगे पेड़ पर बोतल टांगकर मरीज को दवा चढ़ाई जा रही थी। एसीएमओ ने डॉक्टर को फटकार लगाते हुए क्लीनिक के कागज दिखाने को कहा। कागज न होने के कारण उनको कारण बताओ नोटिस दी गई। करीब एक सप्ताह पहले कस्बे के सिंगाही रोड़ स्थित बीके क्नीनिक पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान उसे भी नोटिस दी गई थी।