फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मोहम्मदी में अराजकता का मामला सीएम दरबार तक पहुंचा

मोहम्मदी में अराजकता का मामला सीएम दरबार तक पहुंचा

Sun, 29 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी में अराजकता का मामला सीएम दरबार तक पहुंचा
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी (खीरी)।
विज्ञापन

नगर के उमा देवी चिल्ड्रंस एकेडमी (यूडीसीए) के शिक्षकों की पिटाई उपजे विवाद और उसके बाद स्कूलों की बंदी का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया। वहां से फोन आने और स्थानीय नेताओं की सक्रियता के बाद शिक्षकों पर हाथ छोड़ने वाले आरोपी ने माफी मांग ली और स्कूल फेडरेशन ने अनिश्चित काल के जिले में स्कूल बंदी के निर्णय को वापस ले लिया। अब सोमवार से जिले भर के स्कूल खुलेंगे।
शुक्रवार की रात यूडीसीए के शिक्षक कस्बे के एक होटल में खाना खाने गए थे, जहां सत्ता के करीब कुछ युवकों ने उनसे विवाद करते हुए मारपीट की थी। इतना ही नहीं यूपी 100 पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों को जब कोतवाली ले जाया गया तो वहां भी युवक हंगामा करते रहे थे। इस अराजकता से आहत यूडीसीए के प्रबंधक सनी गुप्ता ने पूरे मामले पर डीएम, एसपी से लेकर मुख्यमंत्री, डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह, प्रधानमंत्री तक को मेल कर दी थी और ट्वीट भी किया था। इसके बाद भी जब कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो उन्होंने शनिवार को अनिश्चितकालीन विद्यालय बंद करने का एलान करते हुए अभिभावकों को नोटिस भी भेज दिया था।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को दून पब्लिक स्कूल में भी दो छात्र गुटों में विवाद और यूपी 100 पुलिस की कार्रवाई से आहत होने पर दून स्कूल प्रबंधन ने भी यूडीसीए का समर्थन करते हुए स्कूल को बेमियादी बंद करने का एलान किया था। रविवार को मामले की खबरें छपीं तो लखीमपुर स्व वित्तपोषित स्कूल फेडरेशन अध्यक्ष गुरुकृपाल सिंह समेत जिले भर के पदाधिकारी मोहम्मदी आ गए और उमादेवी चिल्ड्रंस एकेडमी के प्रांगण में विरोध स्वरूप सोमवार से जिले भर के स्कूल बंद करने की रणनीति बना ली गई। यह सब हो ही रहा था इसी बीच मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रबंधक सनी गुप्ता को कॉल आई। बकौल सनी गुप्ता, उन्हें भरोसा दिया गया कि अराजकतत्वों पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बच्चों के हित में स्कूल बंद करने का निर्णय वापस ले लें। इसके कुछ देर बाद प्रशासन भी हरकत में आया और फिर मिनटों में यूडीसीए प्रबंधक, पिटाई से जख्मी शिक्षकों और हमलावरों के बीच समझौता हो गया। साथ ही यूडीसीए प्रबंधक सनी गुप्ता ने एलान किया कि अब सोमवार से सभी विद्यालय खुलेंगे। उनका कहना है कि वह स्कूल वाले हैं। आरोपी के खिलाफ तहरीर देते तो रासुका तक लग जाती है, लेकिन वह सुधार चाहते हैं न कि किसी को जेल भिजवाना। वह दो टूक कहते हैं कि आरोपी ने माफी मांग ली है। शासन और प्रशासन भी साथ है, इसलिए समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधियों लगा रहे अड़ंगा
भाजपा विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि मोहम्मदी में पिछली सरकारों में अनेक बवाल होते रहे। मुझ पर भी राजनीतिक विद्वेश में कई मामले दर्ज किए गए, लेकिन मैं अपनी सरकार में मोहम्मदी में शांति चाहता हूं, इसलिए इस बवाल की जानकारी मिलते ही मैंने निपटवाने का प्रयास शुरू किया। कुछ विरोधी मानसिकता के लोग अड़ंगा लगा रहे थे, लेकिन अब सब निपट गया है।

मोहम्मदी में दो दिन पहले हुई अराजकता अत्यंत गंभीर है। शिक्षकों के साथ मारपीट करने वालों और जिले में गुंडई करने वाले पुलिस के रडार पर हैं। कहीं भी किसी ने कोई बवाल किया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एस. चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed