{"_id":"67703e0c3b314251e80ba51e","slug":"400-surveyors-will-survey-the-applicants-of-the-rural-housing-scheme-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-136051-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 400 सर्वेयर करेंगे ग्रामीण आवास योजना के आवेदनकर्ता का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 400 सर्वेयर करेंगे ग्रामीण आवास योजना के आवेदनकर्ता का सर्वे
विज्ञापन
सदर ब्लाक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद सर्वेयर। स्रोत सीडीओ
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में बदलाव करते हुए शासनस्तर ने निर्देश जारी कर आवेदनकर्ता का सर्वे नए नियमों के मुताबिक कराए जाने के निर्देश दिए हैं। नए नियमों के आधार पर सर्वे के लिए 400 से अधिक सर्वेयर लगाए गए हैं। प्रशिक्षण के बाद सर्वेयर अपना काम शुरू कर देंगे। सर्वेयर की रिपोर्ट के आधार पर ही लाभार्थियों को आवास दिया जाएगा।
सीडीओ अभिषेक कुमार की मौजूदगी में शनिवार को ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। बीडीओ नकहा प्रदीप चौधरी, बीडीओ निघासन जयेश सिंह ने नए नियमों की जानकारी दी। बताया कि आवेदनकर्ता के पास मोटर युक्त तिपहिया, चार वाहन नहीं होना चाहिए। मासिक आय 15000 से अधिक न हो। आवास योजना का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। चेताया कि अगर किसी के द्वारा सर्वे कार्य में शिथिलता बरती जाएगी तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।