{"_id":"637a6ada5010b9606d033cd3","slug":"38-couples-took-turns-in-mass-marriage-one-marriage-took-place-lakhimpur-news-bly504396213","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 38 जोड़ों ने लिए फेरे, एक निकाह हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 38 जोड़ों ने लिए फेरे, एक निकाह हुआ
विज्ञापन
वर-वधू को आशीर्वाद देते लोग।
विधायक ने उपहार और प्रमाणपत्र देकर नव वर-वधू को दीं शुभकामनाएं
गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजेंद्र गिरि स्टेडियम में हुए सामूहिक विवाह में 38 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के फेरे लिए और एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया।
रविवार को स्टेडियम के भव्य पंडाल में गायत्री परिवार के पंडित प्रेम शंकर दीक्षित, सत्यनारायण वर्मा और शिव प्रसाद पांडे ने वैदिक मंत्रोचर के साथ ब्लॉक बिजुआ के बीस और ब्लॉक कुंभी गोला के 18 हिंदू जोड़ों का विवाह कराया।
संगीत की धुनों पर जगदंबा वर्मा, अमित कुमार और महिला मंडल की सरस्वती त्रिवेदी, सत्यवती शुक्ल, सुनीता, रेखा, गुड्डी, लीलावती ने मंगल गीत और भांवर गाकर विवाह की रस्में पूरी कराईं। दूसरे पंडाल में मौलाना मोहम्मद आदिल ने साहिबा बानो निवासी परसेहरा का निकाह मुकीम अहमद निवासी बहादरापुर के साथ मुस्लिम धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार कराया। कुंभी के बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि योजना के तहत कन्या के खाते में शासन से आर्थिक सहायता के रूप में 35000 रुपये भेजे जाते हैं। 10 हजार की धनराशि के वर-वधू को उपहार, छह हजार रुपये प्रति वर वधू के विवाह संस्कार में व्यय किया गया। इस तरह सरकार ने प्रत्येक जोड़े पर कुल 51000 रुपया व्यय किया है। विधायक अमन गिरि ने नव वर-वधू पर पुष्प वर्षा कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उपहार, विवाह प्रमाण पत्र भेंट किए। इस मौके पर धर्मेंद्र गिरि मोंटी, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण, रामगुलाम पांडे, तोताराम, गोला बार संघ अध्यक्ष रामकुमार गौतम, एडीओ अमर राना जी, अंकित श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, रुचि पांडे, शैलवी वाजपेयी, ग्राम पंचायत अधिकारी ललित वर्मा, आशुतोष सिंह, प्रताप सिंह राना, सतीश चंद्र, अरविंद कुमार, प्रेम कुमार, विजय मिश्र, संदीप शुक्ला, रवि गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मितौली में 53 हिंदू और तीन मुस्लिम रीति से हुए विवाह
मितौली। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में हुए सामूहिक विवाद समारोह में मितौली, बेहजम और मोहम्मदी के जोड़े शामिल हुए। इस दौरान 53 हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़ों सहित 56 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कराया गया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद