{"_id":"611c11358ebc3e42ce649294","slug":"354-candidates-absent-in-pgt-paper-lakhimpur-news-bly456597238","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी के पेपर में 354 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी के पेपर में 354 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों पाली के पेपर में पंजीकृत थे 2467 अभ्यर्थी
पहली पाली में 222 और दूसरी में 132 ने छोड़ दी परीक्षा
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को शहर के चार कॉलेजों में पीजीटी का पेपर दो पालियों में हुआ। पहली पाली में 222 और दूसरी पाली में 132 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
पीजीटी का पेपर देने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को चेकिंग के बाद परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को जीजीआईसी, जीआईसी, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज और धर्म सभा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में पेपर हुआ।
पहली पाली में पंजीकृत 1338 के सापेक्ष 222 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 1106 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 1129 के सापेक्ष 132 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
आज इन केंद्रों पर होगा पेपर
डीआईओएस ने बताया कि जीजीआईसी, जीआईसी, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्म सभा इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज में पीजीटी का पेपर होगा। पहली पाली में 1115 और दूसरी पाली के पेपर में 2044 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
प्रथम पाली- 9:30 से 11:30 बजे
दूसरी पाली- 02:30 से 04:30 बजे