{"_id":"6851b8cfe77561e50f0a5248","slug":"35-overhead-tanks-consumed-rs-100-crore-25-lakh-people-still-thirsty-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148416-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सौ करोड़ रुपये पी गए 35 ओवरहेड टैंक, ढाई लाख लोग फिर भी प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सौ करोड़ रुपये पी गए 35 ओवरहेड टैंक, ढाई लाख लोग फिर भी प्यासे
Wed, 18 Jun 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
चंद्रपुरा में टंकी निर्माण के लिए बनाया स्ट्रक्चर, ग्राउंड फ्लोर। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
रमियाबेहड़। क्षेत्र में निर्माणाधीन 35 ओवरहेड टैंक सौ करोड़ रुपये पी गए। समयावधि गुजरने के बाद भी इनका काम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण ब्लॉक की करीब ढाई लाख आबादी को प्यास बुझाने के लिए शुद्ध जल नहीं मिल रहा है। ग्रामीण आर्सेनिक युक्त पानी पीने के लिए मजबूर हैं। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोग परेशान हैं।
ब्लॉक के सुजई कुंडा, चंद्रपुरा, मल्लाहबेहड़, संकल्पा, अकठी, सरपतहा, टेकीकुंडा, जम्हूरा, खरवाहिया नं. 2, टहारा, मझरा पूरब, ढखेरवा नानकार, रामनगर लहबड़ी, चदैयापुर, लखाही, बैरिया, अभयपुर, रामनगर बगहा, मूड़ामूड़ी, रमियाबेहड़, जंगल मटेरा, तेलियार, सुजानपुर, बबियारी, भटपुरवा बिजन्हा, चाचरा/प्रमोदापुरा, दलराजपुर, गौरिया, खैरटिया, लखनियापुर/नौआपुर सानी, नौबस्ता, सेमरा बाजार, सिसैया/कसावल आदि जगह ओवरहेड टैंक बनवाए जा रहे हैं।
रमियाबेहड़ पंचायत में 661.33 लाख की टंकी का निर्माण पांच अक्तूबर, 2024 तक पूरा होना था। कागजों में तो शत-प्रतिशत काम हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, अभी कनेक्शन तक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
भगहर पुरवा में 232.60 लाख रुपये की लागत से काम जून, 2023 में पूर्ण होना था, लेकिन अभी अधिकांश कार्य बाकी है। सुजानपुर में 743.90 लाख से नवंबर, 2024 तक काम पूरा होना था, लेकिन यहां चहारदीवारी और नलकूप के लिए कमरा बनाकर छोड़ दिया गया है।
गौरिया में 361.58 लाख की लागत से अगस्त, 2022 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। समयावधि के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। चचरा में 263.83 लाख की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया, जो समयावधि बाद भी पूरा नहीं हो सका।
अभयपुर में 454.59 लाख, रामनगर बगहा में 402.3 लाख रुपये से टैंक बनाई जा रहा है, जिसका अधिकांश काम अधूरा है। जल निगम के आंकड़ों के अनुसार, 35 टैंकों में से 16 का शत-प्रतिशत और 10 का 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है। शेष नौ का भी काम तेजी से जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक साल से ट्रायल का काम ही चल रहा है। लीकेज होने से रास्तों पर पानी भर जाता है। पाइप डालने पर हुई खुदाई से सड़कें खराब हो चुकी हैं।
-अतुल शुक्ला, गौरिया
-- -- -- -- -- -- -- --
टैंक का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। कई बार जल निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य शीघ्र करवाने के लिए कहा, लेकिन नतीजा कोई नहीं निकला।
-राजेश कुमार, प्रधान चंद्रपुरा
-- -- -- -- -- -- --
निर्धारित समयावधि शासन ने बढ़ा दी है। अब 2028 तक सभी कार्य पूर्ण होना है, जहां निर्माण कार्य शत-प्रतिशत हो गया है। वहां जो भी खामियां रह गई हैं, उनको सही करवाया जा रहा है। कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाती है।
-मनीष मौर्य, जेई, जल निगम ग्रामीण

चंद्रपुरा में टंकी निर्माण के लिए बनाया स्ट्रक्चर, ग्राउंड फ्लोर। संवाद- फोटो : संवाद