{"_id":"659aee4c758ec76d58066d80","slug":"34-schools-in-the-district-will-be-illuminated-with-solar-energy-proposal-sent-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-12467-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे जिले के 34 स्कूल, प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे जिले के 34 स्कूल, प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में से 34 में रोशनी के लिए सोलर पैनल सिस्टम लगाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल सौर ऊर्जा से रोशन होंगे।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में परिषदीय स्कूलों में सोलर पैनल लगाने की व्यवस्था होगी। इससे विभाग पर पड़ने वाले बिजली बिल का बोझ कम होगा। बिजली की बचत भी हो सकेगी। पहले चरण में करीब 34 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
मंजूरी मिलने के बाद पैनल लगाया जाएगा। बताया कि जहां जितने किलोवाट की आवश्यकता होगी, उसी हिसाब से पैनल लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि मार्च से पहले शासन से मंजूरी मिल जाएगी।