{"_id":"5c41ff87bdec2259c53e0073","slug":"31547829127-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी किट लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी किट लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। श्रम, सेवायोजन एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा शुक्रवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें नोडल अधिकारी ने बच्चों की जान जोखिम में डालकर चल रहे विद्यालयों के एलपीजी किट लगे वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह से ऐसे वाहनों के बारे में जानकारी ली, तो एआरटीओ ने बताया कि इस वर्ष 53 विद्यालय वाहन पकड़े गए हैं, जिनमें गैस सिलिंडर लगे हुए थे। नोडल अधिकारी ने ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी ने समीक्षा में कानून व्यवस्था एवं अपराधों की स्थिति का ब्योरा एसपी से मांगा, जिस पर एसपी पूनम ने गैंगस्टर, वाहन चेंकिग, कच्ची शराब पर छापेमारी आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में अवैध शराब बनाने एवं उसकी बिक्री पर सख्त एवं पैनी निगाह रखी जाए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनपद में कर करेत्तर प्राप्तियों का विभागवार ब्योरा प्रस्तुत किया। नोडल अधिकारी ने हैसियत, आय-जाति और निवास प्रमाण पत्रों, आईजीआरएस की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने जनपद में चिकित्सकों की कमी का उल्लेख किया। नोडल अधिकारी ने 102, 108 एंबुलेंस की उपलब्धता और उनके प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। ओयल में बना ट्रामा सेंटर स्टाफ के अभाव में अभी तक चालू नहीं हो सका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को समस्त छात्रवृत्तियां ऑनलाइन एक साथ खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताया कि जनपद में 390 विवाह कराए जा चुके हैं। 251 विवाह शुक्रवार को राजापुर मंडी में संपन्न हो रहे है और नौ फरवरी को भी 150 सामूहिक विवाह कराए जाएंगे।
शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट के बारे में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कुल 14 हजार में से 11727 लाइटें लग चुकी हैं, जिस पर नोडल अधिकारी ने उनसे बिजली खपत में होने वाली कमी के बारे में जानकारी ली। बीएसए बुुद्धप्रिय सिंह ने स्वेटर, जूता, पुस्तक वितरण के संबंध में जानकारी दी। गन्ना भुगतान के बारे में डीएम ने बताया कि बजाज की चीनी मिलों को छोड़कर अन्य छह मिलें पिछले वर्ष का बकाया भुगतान कर चुकी हैं। बजाज की मिलों से भी पूर्ण भुगतान कराए जाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। किसान पारदर्शी योजना के तहत होने वाले पंजीकरण के बारे में डीडी कृषि एलबी यादव ने जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों/कांजी हाउस के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बताया कि जनपद के प्रत्येक ब्लाक एवं नगर निकायों में दो-दो गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर सीडीओ रवि रंजन, एडीएम अरूण कुमार सिंह, डीएफओ समीर कुमार, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र, सहायक श्रमायुक्त अखलाख अहमद, डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल मौजूद रहे।