{"_id":"5bf40e09bdec2269602c6376","slug":"31542721033-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह की बेबी की मां नंदिता को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह की बेबी की मां नंदिता को मिला प्रथम पुरस्कार
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आठ माह के हेल्दी बेबी की मां नंदिता को मिला प्रथम पुरस्कार
महिला अस्पताल में आयोजित हुआ बेबी शो
20 एलकेएच 16
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ. मातादीन रहे। उन्होंने हेल्दी बेबी शो में आठ माह की बेबी की मां नंदिता को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।
हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम में महिला अस्पताल में जन्में करीब दस बच्चों को लेकर उनकी माताएं शामिल हुईं। इस दौरान बच्चों का परीक्षण करके तीन हेल्दी बेबी का चुनाव किया गया। इसमें आठ माह की बेबी की मां नंदिता को प्रथम, चार दिन की बेबी की मां आरती को द्वितीय एवं 11 माह के वशू के पिता शैलेंद्र कुमार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. मातादीन ने बच्चों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने, उन्हें छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराने, संपूर्ण टीकाकरण कराने के लिए उनके माता पिता को प्रेरित किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजमोहन ने कहा कि इस समय सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही बच्चों को मुसीबत में डाल सकती है। इस दौरान सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा, डॉ. रामू सिंह, डॉ.अजय कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ.नसरीन, वेदप्रकाश, शुधा श्रीवास्तव, शिप्रा वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।