Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सावधान, बाजार में देशी घी-चंदन तक मिलावटी

सावधान, बाजार में देशी घी-चंदन तक मिलावटी

Fri, 12 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सावधान, बाजार में देशी घी-चंदन तक मिलावटी
12एलकेएच04
विज्ञापन

सावधान, बाजार में देशी घी, चंदन तक मिलावटी
क्रासर..........
देखभाल कर ही खरीदें सिंघाड़े या कुटू का आटा
पुराना आटा खपाने की हो रही कोशिश, विभाग अलर्ट
अमर उजाला लाइव
लखीमपुर खीरी। नवरात्र में व्रत रहने वाले श्रद्धालु फलाहार में कुट्टू और सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल करते हैं, जो काफी महंगा है। इससे कुछ दुकानदार मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावट कर रहे हैं, तो कुछ मामले ऐसे भी सामने आए हैं कि पिछले सीजन के खराब हो चुके आटे को खपाने की कोशिश हो रही है। इतना ही नहीं बाजार में देशी घी और चंदन तक मिलावटी है। त्योहार से जुड़े बाजारों में जाकर सर्वे किया। जानकारों से कमियां समझीं और परखा भी। जांच पड़ताल में चौंका देने वाले तथ्य सामने आए। देशी घी के पैक पर खाने योग्य नहीं लिखा मिला जिसे लोग जानकारी के अभाव में सस्ता होने के चलते खाने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। यही हाल हवन सामग्री, चंदन, धूप और पूजन के अन्य सामान का है। फलों का जिक्र करना भी जरूरी है, क्योंकि नवरात्रि में पूजा से लेकर फलाहार में इनकी उपयोगिता है। केला को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है।
बाक्स=
खराब आटा बिगाड़ सकता है सेहत
सबसे ज्यादा लोगों की सेहत के लिए खतरा कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से है, क्योंकि खराब आटे के सेवन से व्रत तो टूटेगा ही, साथ ही फूड प्वाइजनिंग हो सकती है, जिससे आप अस्पताल तक पहुंच जाएंगे। इस आटे को खरीदने से पहले आम लोगों के पास गुणवत्ता की पहचान करने का कोई तरीका नहीं है इसलिए जानकारों की सलाह है कि विश्वनीय दुकान से ही कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की खरीददारी करें।
विज्ञापन

बाक्स=
पूजा सामग्री में मिलावट की भरमार
इन दिनों पूजा सामग्री की दुकानों पर खासी भीड़ है। नवरात्र से दीपावाली तक बाजार इसी तरह गुलजार रहेंगे। पूजन और खाद्य सामग्री की खरीद हो रही है। नॉट इडिबल देशी घी पैक बड़ी संख्या में बिकते मिले। चंदन, धूपबत्ती, हवन सामग्री आदि सामान में भी घालमेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स=
दुकानों पर छापेमारी शुरू, नमूने भरे
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने अलीगंज में रमनदीप की दुकान से कुट्टू के आटा का नमूना लिया है। इसके बाद टीम ने दाउदपुर गांव उमेश मिश्रा की दुकान से बेसन का नमूना लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार प्रथम और द्वितीय, अनिल कुमार शामिल रहे।
बाक्स=
डीएम ने छापेमारी के लिए सचल टीमें बनाई
नवरात्र और दशहरा के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने विशेष छापामार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें बनाई हैं, जो 18 अक्तूबर 2018 तक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई करेंगी। अभियान के दौरान विशेष तौर पर सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा समेत अन्य फलाहार की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बाक्स=
फलों पर भी रहेगी नजर
नवरात्र में श्रद्धालु बड़े पैमाने पर फलों की खरीददारी करते हैं, क्योंकि फलाहार में सेब, केला का आमजन सेवन करते हैं। केला को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए हानिकारक रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम ने इसकी रोकथाम के लिए फलों के भंडारण स्थल और दुकानों पर छापेमारी के निर्देश दिए हैं।

बाक्स=वर्जन..........
शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी समान रूप से छापामार कार्रवाई के लिए ए और बी टीमें गठित की गई हैं। कार्रवाई की सफलता के लिए तहसील और पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मांगा गया है।
डॉ अमर सिंह वर्मा, अभिहित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed