फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   314 candidates remained absent in PGT paper

पीजीटी के पेपर में 314 अभ्यर्थी रहे गैर हाजिर

Thu, 19 Aug 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
314 candidates remained absent in PGT paper
पहली पाली में 142 और दूसरी में 172 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

दस केंद्रों पर संपन्न हुई दोनों पालियों की परीक्षा
लखीमपुर खीरी। पीजीटी का पेपर दूसरे दिन पहली पाली में चार और दूसरी पाली में छह केंद्रों पर संपन्न हुआ। पहली पाली में 142 और दूसरी में 172 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
पीजीटी का पेपर देने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से ही राजकीय इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी इकठ्ठा हो गए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को क्लास रूम में जाने दिया गया। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को पहली पाली का पेपर जीजीआईसी, जीआईसी, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज और धर्म सभा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुआ। दूसरी पाली का पेपर जीजीआईसी, जीआईसी, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्म सभा इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज सहित गुरु नानक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहली पाली में 1115 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 142 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2044 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 172 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed