{"_id":"670425f8557f31fd0a022cb3","slug":"300-cows-locked-in-50-capacity-cow-shelter-commotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130654-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 50 की क्षमता वाले गोआश्रय स्थल मेें 300 गोवंश बंद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 50 की क्षमता वाले गोआश्रय स्थल मेें 300 गोवंश बंद, हंगामा
विज्ञापन
धौरहरा। विकास खंड के गांव चिकनाजती में 50 पशुओं की क्षमता वाले नवनिर्मित गोआश्रय स्थल में 300 गोवंश बंद मिले। सोमवार को गोआश्रय स्थल में क्षमता से अधिक गोवंश मिलने पर पशुपालन विभाग ने आपत्ति जताई, ताे ग्रामीण गोआश्रय स्थल के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीण सभी गोवंशों को गोआश्रय स्थल में ही रखने की मांग पर अड़े रहे।
रविवार से संचालित चिकनाजती गांव के गोआश्रय स्थल के लिए पशुपालन विभाग ने क्षमता के अनुसार गोवंश भिजवाए थे। सोमवार सुबह जब टीम के साथ पशु चिकित्सक गोवंशों की टैगिंग करने पहुंचे, तो वहां ग्रामीणों ने गोआश्रय स्थल में करीब तीन सौ पशुओं को बंद कर रखा था। आरोपी गेट पर पहरेदारी कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों के विरोध करने पर ग्रामीण नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
गोआश्रय स्थल से अतिरिक्त पशुओं को न निकालने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टीम का घेराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम व चिकित्सक बिना टैगिंग के वापस लौट गए और बीडीओ धौरहरा सुमित कुमार सिंह को रिपोर्ट सौंपी। बीडीओ धौरहरा ने मामले में सीडीओ सहित जिलाधिकारी को लिखित सूचना भेजी है। बीडीओ सुमित कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अब गोआश्रय स्थल में रहेंगे 50 गोवंश
धौरहरा। गोआश्रय स्थल में क्षमता से अधिक पशुओं के रखे जाने की सूचना पर विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, तहसीलदार आदित्य विशाल, कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा और बीडीओ सुमित कुमार सिंह सोमवार को चिकनाजती गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से करीब तीन घंटे तक वार्ता की। पशुओं को अन्य गोआश्रय स्थलों में भेजे जाने के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि बीडीओ धौरहरा और पशुपालन विभाग 50 से अधिक पशुओं को दूसरे दो गोआश्रय स्थलों में भेजने की व्यवस्था कर रहा है। संवाद