फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   30 teachers one day's salary cut order

30 शिक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश

Mon, 25 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
30 teachers one day's salary cut order
teacher - फोटो : amar ujala
रमियाबेहड़ और फूलबेहड़ में स्कूलों की सघन चेकिंग
विज्ञापन

- बीएसए के नेतृत्व में सभी 10 बीईओ उतरे मैदान में 
- ज्वाइन करने के बाद से अनुपस्थित मिला एक शिक्षक

बीएसए संजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को सभी 10 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) ने रमियाबेहड़ और फूलबेहड़ ब्लाक में स्कूलों का सघन निरीक्षण किया है, जिससे शिक्षकों में खासा हड़कंप रहा। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। तो एक स्कूल में ज्वाइन करने के बाद से ही एक शिक्षक लगातार अनुपस्थित पाया गया। उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी तरह धौरहरा ब्लाक में एक शिक्षिका अवैतनिक अवकाश स्वीकृत कराए बगैर कई दिनों से अनुपस्थित पाई गईं है। बीएसए ने करीब 30 शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। 

बता दें कि जुलाई माह में स्कूलों का निरीक्षण नहीं हो पा रहा था, जिसमें कई बीईओ की प्रगति काफी न्यून स्तर पर है। बीएसए ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बीईओ को आदेश जारी कर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को बीएसए की अगुवाई में सभी बीईओ ने रमियाबेहड़ और फूलबेहड़ ब्लाक में सघन चेकिंग अभियान चलाया, तो कई विद्यालयों में गड़बड़ियों की पोल खुल गई। ग्रामीण इलाकों के कई विद्यालयों से शिक्षक नदारद मिले। पंजीकृत बच्चों के मुकाबले उपस्थिति काफी कम मिली है, जिस पर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे विद्यालयों की जांच के निर्देश दिए हैं। क्योंकि एमडीएम, यूनिफार्म वितरण में धांधली की आशंका है। बीईओ मुख्यालय सुरेश पाल ने बताया कि रमियाबेहड़ ब्लाक के एक स्कूल के शिक्षक ज्वाइन करने के बाद से ही लगातार अनुपस्थित पाए गए, जिसके खिलाफ सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है। जबकि धौरहरा ब्लाक की एक शिक्षिका पंजिका में मेडिकल लीव अंकित कर अवकाश पर चली गई, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं कराया। लिहाजा शिक्षिका के खिलाफ जांच कराई जा रही है, जिसमें सेवा समाप्ति की कार्रवाई संभव है। सभी बीईओ की रिपोर्ट संकलित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed