फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   28 delegates are certain to be elected unopposed, elections will be held on 81 seats.

Lakhimpur Kheri News: 28 डेलीगेट का निर्विरोध चुना जाना तय, 81 सीटों पर होगा चुनाव

Sat, 28 Sep 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
28 delegates are certain to be elected unopposed, elections will be held on 81 seats.
पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति में डेलीगेट के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई। इसमें 28 सीटों पर नामांकन एकल पाए गए, जिसके चलते इन सीटों पर नामांकन कराने वाले दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
विज्ञापन

81 सीटों पर कई लोगों द्वारा नामांकन किए जाने से इन सीटों पर चुनाव होगा। समिति की कुल 109 सीटों पर 235 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें से दो नामांकन गलत होने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। 233 नामांकन वैध पाए गए हैं। समिति के सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर आरओ व एआरओ के निर्देशन पर कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सका कोई

संपूर्णानगर। बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख व नायब तहसीलदार के बीच हुई नोकझोंक के बाद सुबह से ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। सुबह 10 बजे से चीनी मिल जनरल आफिस के बाहर मिल परिक्षेत्र के किसानों ने डेलीगेट पद पर नामांकन कराया। चुनाव अधिकारी भरत वर्मा द्वारा उम्मीदवार, प्रस्तावक से सेट जमा कराए। मुख्य गेट से आने वाले उम्मीदवारों को मोबाइल अंदर नहीं ले जाने दिया गया। जबकि 200 मीटर पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर दो व चार पहिया वाहनों को रोका गया। कई डेलीगेट प्रत्याशियों ने लाव लश्कर के साथ अपना नामांकन कराया। एआरओ विजय गुप्ता ने बताया कि कुल 131 पर्चों की बिक्री हुई है, जिसमें से 119 लोगों ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed