फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   27 infected, fifteen in the city

27 संक्रमित मिले, शहर में ही पंद्रह

Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
27 infected, fifteen in the city
27 infected, fifteen in the city
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा सदर तहसील में 15 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि मोहम्मदी और गोला तहसीलों में भी क्रमश: छह और चार संक्रमित मिले हैं। वहीं धौरहरा के बसंतापुर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मोहल्ला शिव कॉलोनी, मिश्राना, उदयपुर महेवा, जिला कारागार, फायर स्टेशन, गोविंदनगर कालोनी सलेमपुर, नई बस्ती और नौरंगाबाद में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। मोहल्ला बहादुरनगर में दो, कीरतनगर में दो, मोहल्ला पटेलनगर में एक संक्रमित मिला है। फरधान थाना का एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। गांव तेंदुआ में एक संक्रमित पाया गया है। मोहम्मदी के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बिचपरी गांव में एक और सहदेवा में एक कोरोना संक्रमित मिला है। गोला के मोहल्ला सर्वोदयनगर में एक, भारत भूषण कालोनी, मथुरानगर और गांव भवानीपुर में एक-एक संक्रमित मिला है। धौरहरा के गांव बसंतापुर में एक कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम ने बताया कि अब तक कुल 415 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसमें 230 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 185 एक्टिव कोरोना केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed