{"_id":"6a5535cdecba270316093dae","slug":"27-forest-personnel-transferred-in-dudhwa-tiger-reserve-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-179793-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा टाइगर रिजर्व में 27 वन कर्मियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा टाइगर रिजर्व में 27 वन कर्मियों के तबादले
Tue, 14 Jul 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला-सिकंदराबाद मार्ग पर खैर के बोटों से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीटीआर के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन ने बफरजोन और कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग में 10 वर्ष से अधिक समय से तैनात 27 वन कर्मियों का तबादला किया है। इनमें 16 वन दरोगा और 11 वन रक्षक/वन्यजीव रक्षक शामिल हैं।
2026-27 की तबादला सूची के अनुसार, कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग बहराइच के वन दरोगा कामता प्रसाद पाल को बफरजोन पलिया, राम प्रकाश राना को पलिया से कतर्निया, उमाशंकर पाल, मोहन राम और जयकार शाही को पलिया से लखीमपुर, अनिल कुमार को कतर्निया से लखीमपुर, गणेश शंकर शुक्ला और मनोज कुमार मौर्य को कतर्निया से पलिया, परिक्रमा दीन को कतर्निया से लखीमपुर, रामनरेश को लखीमपुर से कतर्निया, राकेश कुमार द्वितीय को लखीमपुर से पलिया, लवकेश कुमार को कतर्निया से पलिया, प्रशांत कुमार को पलिया से लखीमपुर, विनोद कुमार त्रिवेदी को कतर्निया से लखीमपुर तथा किशन लाल को लखीमपुर से कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग, बहराइच भेजा गया है।
वन रक्षक/वन्यजीव रक्षक वर्ग में अजय कुमार शर्मा को बफरजोन पलिया से बफरजोन लखीमपुर, हंसराम राना और अनिल कुमार द्वितीय को वन्यजीव रक्षक, राकेश कुमार सिंह को पलिया से कतर्निया घाट, सतीश चंद्र मिश्रा को लखीमपुर से कतर्निया घाट, प्रहलाद सिंह और संघसेन को लखीमपुर से पलिया, वंदना यादव को कतर्निया से पलिया (स्थानांतरण छह माह के लिए स्थगित), योगेश प्रताप सिंह और राम नरेश को कतर्निया से लखीमपुर तथा कौशल कुमार सिंह को कतर्निया घाट, बहराइच से बफरजोन पलिया भेजा गया है।