{"_id":"5f21ca238ebc3e9fdd33054d","slug":"24-hours-overshadowed-the-positive-due-to-negligence-of-responsibilities-lakhimpur-news-bly414497392","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारों की लापरवाही से पॉजिटिव को भारी पड़े 24 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदारों की लापरवाही से पॉजिटिव को भारी पड़े 24 घंटे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संक्रमितों को लेकर शासन ने भले की एहतियात बरतने के निर्देश दिए हों, लेकिन स्वास्थ्य महकमे के लोग हर स्तर पर लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में संक्रमितों के साथ जांच कराने वालों को दिक्कत उठानी पड़ती है। ऐसा ही एक वाकया शहर में देखने को मिला जब एक संक्रमित व्यक्ति को कोरोना अस्पताल भेजने में स्वास्थ्य महकमे के लोगों को 24 घंटे लग गए। जबकि सीएमओ कार्यालय से कुछ देर में एंबुलेंस भेजने का दावा होता रहा।
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में एक शहर निवासी व्यक्ति पॉजिटिव मिला। इसके बाद सीएमओ कार्यालय के कई लोगों ने उसे फोन कर कोरोना अस्पताल जाने के लिए तैयार रहने को कहा। इसके बाद, जिसने ने भी फोन किया एक दो घंटे में एंबुलेंस पहुंचने का दावा किया जाता रहा। मगर, एंबुलेंस दूसरे दिन करीब 11 बजे पहुंची । संक्रमित ने बताया कि उसके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना देने के बाद स्वास्थ्य महकमे से तमाम फोन आए-तैयार रहो एंबुलेंस भेज रहे हैं बताते रहे। इस दौरान मकान मालिक भी परेशान करता रहा। संक्रमितों को अस्पताल भेजने में हो रही लेटलतीफी से संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए शासन की तैयारियों पर पानी फिर रहा है।
शासन ने निर्धारित किया कोरोना जांच का लक्ष्य
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर शासन ने एंटीजेन टेस्ट का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों की जांच कर संक्रमित को ढूंढकर इसके फैलाव को रोका जा सके। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने जिले में रोजाना 1000 लोगों के सैंपल लेकर जांच करने और इनकी पोर्टल पर फीडिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जारी पत्र में लिखा है कि इसमें कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।