फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   24 hours after the road was blocked, the video of the incident went viral

Lakhimpur Kheri News: मार्ग जाम करने के 24 घंटे के बाद घटना का वीडियो वायरल

Fri, 23 May 2025 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
24 hours after the road was blocked, the video of the incident went viral
पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को पीलीभीत-बस्ती हाईवे जाम करने के मामले में शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। सामने आया है कि जाम के दौरान भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की थी। इसमें एक सिपाही के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी सिपाही को हल्की चोटें आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि खीरी थाना क्षेत्र के गांव लोनियनपुरवा निवासी अवधराम (28) बुधवार को गांव के बाहर स्थित जिंदबाबा स्थान से कुछ दूरी पर संदिग्ध हालात में पड़े मिले थे। परिजनों के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में अवधराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार की दोपहर पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज हो गए और शव रखकर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि युवक की हत्या की गई है, परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने जाम खुलवाने की कोशिश की। इसी दौरान भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान तो मामला किसी तरह दब गया, लेकिन शुक्रवार को पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक सिपाही के सिर से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा था। फिलहाल, घायल सिपाही पुलिस जीप का चालक बताया जा रहा है।



सिपाही के घायल होने का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। फिलहाल कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है। -विवेक उपाध्याय, एसओ, खीरी

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

पत्थर लगने से घायल सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed