{"_id":"658dc3d8cd072550e401df94","slug":"23-rural-roads-will-be-built-in-the-new-year-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-11905-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नए साल में बनाए जाएंगे 23 ग्रामीण मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नए साल में बनाए जाएंगे 23 ग्रामीण मार्ग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी सरकार में कैबिनेट और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने नए साल पर जिले के ग्रामीण इलाकों को तोहफा दिया है। लोनिवि ने नाबार्ड योजना के तहत 23 ग्रामीण मार्गों के नए निर्माण को मंजूरी दी है। 37.35 करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में 44.35 किलोमीटर लंबे नए ग्रामीण मार्ग बनाए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद की तरफ से बताया गया कि नाबार्ड योजना के अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में ग्रामीण मार्गों के नए निर्माण कराए जाने हैं। विधानसभा धौरहरा में 1.5 किमी लंबे जगतापुर सम्पर्क मार्ग के लिए 1.13 करोड़, निघासन में बेरिया नार्ग से बबियारी तक छूटी कड़ी के लिए 1.26 करोड़, नौबना से ढकेरवा खालसा के मध्य छूटी कड़ी के लिए 2.34 करोड़ रुपये, ठकुरनबाग से सिधौना मार्ग तक छूटी कड़ी के 1.35 किमी लंबे निर्माण के लिए 93 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।
ये सड़कें बनेंगी
कस्ता : बाईकुआ से वीरमपुर तक 1.10 किमी लंबाई का 77.45 लाख रुपये की लागत से बनेगा, 1.60 किमी में कलुआमोती से ढकियादेवी सम्पर्क मार्ग 1.7 करोड़ की लागत से, 1.85 मीटर लंबाई में जगना से अलवापुर होते हुए भूरेघाट पुल (बहादुरपुर) तक का निर्माण 2.5 करोड़ और 2.20 किमी लंबाई में आत्मानगर से ककरहा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण 1.51 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन
मोहम्मदी : 2.40 किमी लंबे मियांपुर से रथौला संपर्क मार्ग का निर्माण 2.12 करोड़, 2.20 किमी लंबे भोगियापुर से नौवातारा संपर्क मार्ग का निर्माण 1.43 करोड़, 2.90 किमी लंबे नकेडा चौराहे से भूड़ा मंगेली तक 1.98 करोड़ की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण होगा।
पलिया : 1.90 किमी लंबे चौखड़ाफार्म संपर्क मार्ग 1.39 करोड़, 2 किमी लंबे खालेपुरवा संपर्क मार्ग 1.94 करोड़, 1.20 किमी लंबे तिकोनाफार्म संपर्क मार्ग 89 लाख और 1.20 किमी लंबे काशीपुर से सरदारपुर तक संपर्क मार्ग का निर्माण 81.34 लाख रुपये से होगा।
श्रीनगर : 1.25 किमी लंबे कोरारा से खलीलपुर का 1.16 करोड़ रुपये, 2.5 किमी लंबे सैदापुरभाऊ से गणेशपुर संपर्क मार्ग का 2 करोड़ रुपये, ग्राम पंचायत खानपुर से सिकटिहा गांव तक 2.5 किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 1.93 करोड़ रुपये से होगा।
गोला : विधानसभा गोला क्षेत्र में 1.9 किमी लंबे मढि़या से अल्लीपुर तक 2.15 करोड़, 1.75 किमी लंबे रामपुर पुलिया से नंदलालपुर गांव तक संपर्क मार्ग 1.57 करोड़, रायपुर ग्रंट से मिर्जापुर ग्रंट तक 2.20 किमी लंबे संपर्क मार्ग का 1.42 करोड़ रुपये से निर्माण होगा।
लखीमपुर सदर : ग्राम पिपरानदीपार के मजरा भदौरियनपुरवा से कोपा मार्ग तक तीन किमी लंबी सड़क के का 3.68 करोड़, कारीपोखर ग्राम से मेनभेरी पेंटेंड भाग तक 1.80 किमी छूटे मार्ग के निर्माण के लिए 1.21 करोड़ की लागत से होगा। निर्माण कार्य लंबाई 1.80 एवं लागत रुपये 121.43 लाख की लागत से कराया जाएगा।
25 ग्रामीण मार्गों से करीब 45 गांव इन मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे, जबकि 60 हजार की आबादी को फायदा पहुंचेगा। इससे किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में काफी सुगमता होगी व अन्य लोगों का आवागमन भी सरल हो सकेगा।
- जितिन प्रसाद, लोक निर्माण मंत्री