{"_id":"5cd072b9bdec22074b0a8642","slug":"201557164729-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से ही नहीं निकले पांच लाख अस्सी हजार मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से ही नहीं निकले पांच लाख अस्सी हजार मतदाता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा संसदीय क्षेत्र में सोमवार को हुई वोटिंग में काफी मतदाता अपना वोट डालने के लिए घरों से ही नहीं निकले। वोट न डालने के पीछे प्रचंड गर्मी और गर्म हवाएं रहीं या फिर मतदान के प्रति वोटरों को जागरूक न होना, यह तो मतदाता ही बेहतर जानते होंगे। कुल मिलाकर धौरहरा का सांसद चुनने में 35.30 प्रतिशत वोटरों ने रूचि नहीं ली। जबकि मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन का अंत तक प्रयास जारी रहा।
खीरी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए पूरा जोर लगाया था। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से लेकर एसपी पूनम आदि ने रोड शो कर मतदताओं से वोट डालने की अपील की। जिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के प्रभारी डायट प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता एवं उनकी टीम में शामिल प्रवक्ता रोजाना जागरूकता कार्यक्रम कर वोटिंग के लिए प्रेरित करते रहे। उधर प्रशिक्षु भी चिलचिलाती धूप में गांव गांव जाकर लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने को कहते रहे। इस मेहनत के बाद जिला प्रशासन को 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की उम्मीद थी, लेकिन मतदाता लोकतंत्र में भागीदारी करने के लिए आशा के अनुरूप आगे नहीं आए।
नहीं छू सके 2014 का आंकड़ा
जिला प्रशासन को उम्मीद थी कि धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता उनकी मेहनत को सार्थक कर मतदान प्रतिशत 70 के पार ले जाएंगे, लेकिन मतदान के दिन धौरहरा क्षेत्र के मतदाता इतने लापरवाह रहे कि 2014 में पड़े वोट प्रतिशत को भी नहीं छू सके। धौरहरा लोकसभा के 64.70 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने वोट का प्रयोग किया, जबकि 35.30 प्रतिशत वोटर बूथ से नदारद रहे।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
कुल मतदाता= 16,44,156
वोट करने वाले मतदाता= 10,63,768
जिन्होंने वोट नहीं किया=5,80,388