{"_id":"5c06ac57bdec22419975b20a","slug":"201543941207-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पढ़ेगें स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पढ़ेगें स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण का पाठ
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुरखीरी। ग्राम प्रधानों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेहत महकमा छह एवं सात दिसंबर को दो दिवसीय प्रधान सम्मेलन कराएगा, जिसमें उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के कार्य और उसके तहत मिलने वाले फंड को खर्च करने के बारे में में जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन के पहले दिन यानि छह दिसंबर को खीरी और दूसरे दिन सात दिसंबर को धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के प्रधान शामिल होंगे।
जिले के स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी कैलाश नाथ मिश्रा ने बताया कि अधिकतर प्रधान समित के उद्देश्यों एवं उसके तहत मिलने वाले अनटाइड फंड को खर्च करने के बारे में नहीं जानते हैं। प्रधानों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिससे वह समिति को गठित कर मिलने वाले फंड का गांव को स्वच्छ रखने एवं ग्रामीणों को स्वस्थ और कुपोषण से बचाने के लिए खर्च कर सकें। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वस्थ बनाना है।