फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रधान की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीणों ने घेरा थाना

प्रधान की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीणों ने घेरा थाना

Fri, 23 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधान की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीणों ने घेरा थाना
खीरी टाउन। मजदूरों और ठेकेदार के बीच पैसों के विवाद मामले में समझौता कराना ग्राम प्रधान सरखनापुर को महंगा पड़ गया। पंचायत के दौरान अभद्रता पर दौड़ाए गए सिपाही के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रधान, उसके तीन पुत्र समेत सात लोगों को नामजद कर आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान और उसके तीनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। इससे ग्रामीण भड़क उठे। शुक्रवार की सुबह नाराज भारी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण ग्राम प्रधान और उसके पुत्रों को तत्काल छोड़ने और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया और चारों गिरफ्तार आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खीरी के गंव सरखनापुर के कुछ परिवार ईंट भट्टों पर पथाई का काम करते हैं। मजदूरों और ठेकादर के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। 20 नवंबर को नगर पुलिस चौकी का एक सिपाही दलाल के साथ गांव पहुंचा। दलाल के अभद्रता करने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों का कुछ देर बाद बुलाकर समझौता करा दिया। इस पर सिपाही नाराज हो गया था। उसने वहां अभद्रता शुरू कर दी थी। इस पर महिलाओं ने उसे भी दौड़ा लिया था। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी सिपाही गजेंद्र की ओर से ग्राम प्रधान लियाकत, उसके पुत्र अररार, जोविद, खालिद, गांव के ही गुफरान, मुन्ना और नौशाद को नामजद कर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली और रात में ही छापा मारकर प्रधान उसके तीनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। इससे लोग नाराज हो गए और थाने पहुंचकर घेराव किया। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। भीड़ के जाते ही पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


सिपाही की ओर से प्रधान समेत सात लोगों को नामजद कर आठ अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई थी। प्रधान और उसके तीनों पुत्रों को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। सिपाही पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही मिलते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed