Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वनरक्षक की हत्या के बाद डीटीआर में एलर्ट जारी

वनरक्षक की हत्या के बाद डीटीआर में एलर्ट जारी

Sun, 21 Oct 2018 04:28 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
वनरक्षक की हत्या के बाद डीटीआर में एलर्ट जारी
वनरक्षक की हत्या के बाद डीटीआर में अलर्ट
विज्ञापन

सुरागरसी के लिए सात पेट्रोलिंग टीमें गठित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में तैनात वनरक्षक सुखपाल की हत्या के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जंगल की निगरानी बढ़ाने के साथ ही फील्ड डायरेक्टर ने मामले की सुरागरसी के लिए सात अंतरप्रभागीय संयुक्त डीटीआर पेट्रोलिंग टीमें गठित की हैं। इन टीमों का नेतृत्व रेंजर स्तर के अधिकारियों को सौंपा गया है। यह टीमें संवेदनशील और वन प्रभागों को जोड़ने वाली सीमाओं पर भ्रमण कर प्रतिदिन एफडी को अपडेट देंगी।
पहली टीम में बफरजोन धौरहरा रेंज और कतर्निया घाट के ककरहा रेंज के वनकर्मी शामिल होंगे। इनका नेतृत्व दोनों रेंजों के रेंज अधिकारी करेंगे। दूसरी टीम में कर्तनिया घाट के मंझरा और बफरजोन की तिकुनिया के वन कर्मी शामिल होंगे। कतर्निया घाट के रेंजर इसका नेतृत्व करेंगे। तीसरी टीम में बफरजोन की पलिया रेंज और दुधवा की सठियाना रेंज के वनकर्मी शामिल होंगे। इस संयुक्त टीम का नेतृत्व रेंज ऑफीसर सठियाना करेंगे। चौथी टीम में बफर जोन की भीरा और दुधवा कोर जोन की मैलानी रेंज के वनकर्मी शामिल होंगे। यह टीम सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करेगी। इनके साथ तीन और छोटी टीमें भी संवेदनशील क्षेत्र पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

पांचवी संयुक्त टीम टीम बफर जोन की मझगई रेंज और दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज की बनाई गई है। इसका नेतृत्व मझगई के रेंजर करेंगे। छठी संयुक्त टीम दुधवा नेशनल पार्क के बेलापरसुआ और बफर जोन की बेलरायां रेज की होगी। इसमें वनकर्मियों के साथ एसएसबी के जवान भी शामिल रहेंगे। सातवीं टीम में दुधवा नेशनल पार्क के रमुआपुर और बफर जोन के शीतलपुर केे वनकर्मियों की टीम होगी जिसका नेतृत्व संबंधित फॉरेस्ट गार्ड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि वन रक्षक सुखपाल की हत्या के बाद पूरे टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मामले की सुरागरसी और वन अपराध पर नियंत्रण के लिए अंतरप्रभागीय संयुक्त डीटीआर पेट्रोलिंग टीमें गठित की गई है। यह टीमें एसडीओ पलिया को रिपोर्ट करेंगी। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलगि, बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल और डीएफओ कर्तनियाघाट जीपी सिंह टीमों के बीच समन्वय स्थापित कर पेट्रोलिंग की अपडेट फील्ड डायरेक्टर को उपलब्ध कराएंगे। यह अंतरप्रभागीय डीटीआर संयुक्त पेट्रोलिंग रूटीन पेट्रोलिंग से अलग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed