फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गड़ा धन निकलवाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

गड़ा धन निकलवाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 09 Sep 2018 05:36 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
गड़ा धन निकलवाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

ठगी करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
बांकेगंज। मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत खैरताली गांव के एक घर में गड़ा धन निकलवाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को गांव वालों ने पकड़कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खैरताली गांव निवासी मेवालाल के घर तीन दिन पहले उसके रिश्तेदार के साथ पहुंचे जिला शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के पीरतला गांव निवासी युवक वेदराम ने बताया कि उसके घर में काफी धन जमीन में गड़ा हुआ है। जिसके लिए पूजा करवानी पड़ेगी। उसके कहने पर मेवालाल उसके झांसे में आ गया और घर में गड्ढा खुदवाकर पूजा शुरू कर दी। इस बीच ठग ने घर वालों की आंख बचाकर एक पीतल की ईंट गड्ढे में दबा दी। बाद में उन्हें बताया कि यह सोने की ईंट है। यहां पर अथाह पैसा है। पूजा पर और खर्च करना होगा। इस पर मेवालाल ने उसे 7600 रुपये और उसकी पत्नी ने अपने सोने के जेवर ठग को सौंप दिए। ठग ने और पैसे का इंतजाम की बात कहकर गांव से चला गया।
विज्ञापन

जब गांव वालों को यह बात पता चली तो उन्होंने रविवार को ठग के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उसे बताया कि पैसे का इंतजाम हो गया है। उसके पहुंचते ही गांव वालों ने पकड़ लिया और उसे बांकेगंज पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। उधर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह ने बताया कि खैरताली गांव निवासी मेवालाल ने ठगी करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी है। ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed