फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बोलेरो ने ट्रैफिक होमगार्ड को कुचलने का किया प्रयास

बोलेरो ने ट्रैफिक होमगार्ड को कुचलने का किया प्रयास

Thu, 12 Apr 2018 08:28 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो ने ट्रैफिक होमगार्ड को कुचलने का किया प्रयास
बोलेरो ने ट्रैफिक होमगार्ड को कुचलने का किया प्रयास
विज्ञापन

पुलिस ने घेरकर पकड़ी बोलेरो की सीज
नो इंट्री में घुसने से रोक रहा था होमगार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
नो इंट्री में बृहस्पतिवार को बोलेरो ले जाने से रोकना एक ट्रैफिक होमगार्ड को महंगा पड़ गया। चालक ने होमगार्ड पर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश की और वाहन समेत भागने लगा। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर अलर्ट हुई यातायात पुलिस ने बोलेरो को घेरकर दबोच लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को सीज कर दिया है।
शहर के अस्पताल रोड, बड़ा चौराहा, हमदर्द चौराहा आदि स्थानों पर नो इंट्री हैं। यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक होमगार्डों की इन प्वाइंटों पर ड्यूटी रहती है। कभी-कभी रसूखदार होमगार्डों के साथ अभद्रता कर पाबंदी होने के बावजूद भी नो इंट्री में वाहन ले जाने का प्रयास करते हैं। बृहस्पतिवार को होमगार्ड महेंद्रपाल की सदर चौराहा पर ड्यूटी थी। इसी बीच एक बोलेरो आई। चालक ने बोलेरो को नो इंट्री में ले जाने का प्रयास किया। इस पर होमगार्ड महेंद्रपाल ने उसे रोक दिया। होमगार्ड महेंद्रपाल ने बताया कि जब उसने चालक से नो इंट्री में वाहन ने ले जाने की बात कही तो वह राजी हो गया और मोड़ने की बात कह वाहन को पीछे करने का प्रयास किया। होमगार्ड कुछ समझ पाता। इससे पहले ही चालक ने पीछे किए गए वाहन को तेज गति से बढ़ाकर होमगार्ड को कुचलने का प्रयास किया, हालांकि होमगार्ड बाल-बाल बच गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। चालक वाहन को लेकर नो इंट्री में घुसते हुए भागने लगा। साथी जवानों ने इसकी सूचना टीएसआई सूर्यमणि यादव और सीओ सिटी को दी। हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस ने बोलेरो को घेर कर दबोच लिया, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने बोलेरो को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


... और जब अफसरों के घनघनाने लगे फोन
कड़ी धूप और बारिश के बीच यातायात पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था संभालते हैं, फिर भी कुछ लोग हैं जो व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। चाल ने होमगार्ड पर सिर्फ इसलिए बोलेरो चढ़ाने का प्रयास किया कि ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी निभा रहे होमगार्ड ने उसे नो इंट्री में नहीं जाने दिया। यातायात पुलिस ने जब बोलेरो पकड़ ली तो बोलेरो को छोड़ने के लिए शहर के एक सत्ता पक्ष के नेता के प्रतिनिधि की अफसरों के मोबाइल पर कॉल घनघनाने लगी। हालांकि अफसरों ने चालक की इस हरकत को काफी गंभीरता से लिया और बोलेरो को सीज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर चौराहा पर नो इंट्री लगी है। एक चालक ने बोलेरो सहित नो इंट्री में घुसने का प्रयास किया था, जिसे जब होमगार्ड महेंद्रपाल ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने होमगार्ड पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की है। बोलेरो को पकड़कर सीज कर दिया गया है। उच्च अफसरों के भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
सूर्यमणि यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed