फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2.68 million households Was not paved terrace

2.68 लाख परिवारों के  पास पक्की छत नहीं

Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 2.68 million households Was not paved terrace
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 
सामाजिक, आर्थिक जनगणना 2011 के आंकड़ों में आई हकीकत सामने
मानक की 13 श्रेणियों से छानकर बनाई गई परिवारों की सूची

सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद  जिले की तस्वीर साफ हो गई है, जिसमें 2.68 लाख परिवारों के पास  पक्की छत नहीं है। केंद्र सरकार के प्रारूप के अनुसार झुग्गी-झोपड़ी, कच्चे  मकानों आदि में रहने वाले परिवारों को 13 श्रेणीवार मानकों को पूरा करने  के बाद सूची में शामिल किया गया हैै। सूची मेें संभावित त्रुटियों को  दुरुस्त कराने के बाद अंतिम सूची फाइनल कर प्रकाशित कर दी जाएगी। तब  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों के चयन का रास्ता  साफ हो जाएगा। 
बता दें कि पूर्व में वर्ष 2002 की बीपीएल सूची के  मुताबिक लोगों को इंदिरा आवास मुहैया कराए गए थे, जिसका सिलसिला 2015-16 तक  चलता रहा। हालांकि बीपीएल सूची में दर्ज करीब 3.43 लाख परिवारों में  ग्रामीण क्षेत्र में 3.17 लाख तथा नगरीय क्षेत्र में 26 हजार परिवार शामिल  थे। इस सूची के सभी लाभार्थी संतृप्त होने पर परिवार के अन्य बालिग सदस्यों  को आवास का लाभ दिया गया था। अब सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 के  अनुसार पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए  जाएंगे। 44 लाख की आबादी वाले जिले में 2.68 लाख परिवार ऐसे मिले हैैं, जिनके पास पक्की छत नहीं हैै। इस सूची की विश्वसनीयता पर कई प्रधानों ने सवाल उठाते हुए  त्रुटियों को दूर कराने की मांग की थी। इन्हीं शिकायतों को दूर कराने के  लिए शासन ने ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों के चयन में प्राप्त  होने वाली शिकायतों का निस्तारण कराने के आदेश दिए थे। इसके क्रम में डीएम  द्वारा नामित अधिकारी की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय अपीलीय समिति का गठन  किया गया है। परियोजना अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि ब्लाक स्तर पर  शिकायतें प्राप्त कर वहीं पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद ब्लाक  स्तर पर तैयार जांच रिपोर्ट जनपद स्तर पर गठित अपीलीय समिति को भेजी जाएगी,  जिसका परीक्षण करने के उपरांत अपीलीय समिति शिकायतों का निस्तारण करते हुए  अंतिम सूची का प्रकाशन कराएगी। शासन ने मई 2016 के अंत तक अंतिम सूची  प्रकाशित कराने के आदेश दिए हैैं। 
विज्ञापन

 
ये हैं पात्रता के मानक
50 हजार से कम किसान के्रडिट कार्डधारक परिवार, तीन या चौपहिया वाहन न हो, परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हो, रजिस्टर्ड फर्म या दुकान न हो, 10 हजार से अधिक मासिक आय न हो, इंकम टैक्स या सेल्स टैक्स न अदा करता हो, घर में फ्रिज न हो, घर में लैंडलाइन फोन न हो, ढाई एकड़ से अधिक जमीन न हो, घर में एक या दो कमरे कच्ची छत के हो, 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रुटियों के सुधार के लिए लोगों से ब्लाक स्तर पर आपत्तियां मांगी गई हैं, जिनका  शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। मई में ही अंतिम सूची का प्रकाशन करा दिया जाएगा, जिसके अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। 
-दिनेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed