{"_id":"5b4a3f994f1c1b36748b4b89","slug":"191531592601-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार ने दो ग्रामीणों और कई पशुओं को नोचकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार ने दो ग्रामीणों और कई पशुओं को नोचकर किया घायल
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 एलकेएच 353
सियार के हमले में दो ग्रामीण सहित कई पशु घायल
धौरहरा उच्च प्राथमिक स्कूल की क्लास में घुसा, हड़कंप
धौरहरा। कस्बे के बीआरसी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सियार घुसने से हड़कंप मच गया। इससे पूर्व उसने कस्बे के दो लोगों को काटने के बाद करीब छह मवेशियों को भी काट लिया। सूचना पर पकड़ने पहुंची वनविभाग की टीम को सियार ने करीब दो घंटे छकाया। वनकर्मचारियों ने बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर बहराइच के जंगल में छोड़ा।
कस्बे के बीआरसी उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक सियार कहीं से आ गया। सियार ने खेत जा रहे घोसियाना निवासी शब्बीर और खलील को काट लिया। करीब आधा दर्जन मवेशियों को भी नोच डाला। हद तब हो गयी जब वह स्कूल के क्लास में आकर बच्चों को भी दौड़ाने लगा, जिससे अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह को जानकारी दी। मौके पर आए वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह, वनरक्षक लतीफ अहमद जाल ने दो घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया और बहराइच के जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग के पास न जाल है न पिंजड़ा
धौरहरा। क्षेत्र में जंगली जानवरों के अचानक आबादी में आ जाने के बाद किसी अनहोनी की घटना से निपटने के लिए विभाग के पास न ही तो कोई तैयारी और न ही कोई संसाधन हैं। एक साल पहले बहराइच के जंगल से इलाके के नैनापुर गांव में घुसे एक तेंदुए को पकड़ने के लिये धौरहरा वन विभाग के पास कोई संसाधन नही थे। वही वाक्या शनिवार को भी सियार पकड़ने में नजर आया। वनकर्मी मौके पर खाली हाथ ही पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह का कहना है कि उन्होंने 48 घंटे पहले ही चार्ज लिया है। इसलिए उन्हें संसाधनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।