{"_id":"5afc2f8c4f1c1bd2408b5ce8","slug":"191526476684-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रविवार मच्छर पर वार को लेकर निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रविवार मच्छर पर वार को लेकर निकली जागरूकता रैली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 May 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू दिवस पर जीआईसी छात्रों ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली और शहरवासियों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।
डीआईओएस डॉ.आरके जायसवाल और सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर जीआईसी से जागरूकता रैली रवाना की। रैली के माध्यम से छात्रों ने हर रविवार, मच्छर पर वार के तहत घर के कूलर, पानी की टंकियों की हर रविवार को सफाई करने, घर के आस पास पानी न इकठ्ठा होने देने, बुखार आदि आने पर अस्पताल आकर जांच कराने सहित डेंगू मच्छर के दिन काटने ,जिससे बचने के लिए दिन में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, घर में रखे कबाड़ आदि में पानी इकठ्ठा न होने के प्रति जागरूक किया। रैली रोडवेज बस अड्डा रोड से होते हुए हीरालाल धर्मशाला चौराहा से मेन रोड से नसीरूद्दीन मौजी मैदान से लोहिया भवन से जेल रोड होकर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी एसके सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य आरके आर्य, एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।