फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विनीत मनार बने सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

विनीत मनार बने सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

Sat, 12 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विनीत मनार बने सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष
11एलकेएच 14
विज्ञापन

विनीत मनार बने सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष
शीर्ष सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न


कुलभूषण सिंह बने जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा नेता विनीत मनार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। भाजपा जिला महामंत्री कुलभूषण सिंह उपाध्यक्ष चुने गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह ने अध्यक्ष विनीत मनार और उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। उनके नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनीत मनार को फूल मालाओं से लाद दिया।
जिला सहकारी बैंक के प्रशासनिक भवन में हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी एसडीएम नागेंद्र सिंह के समक्ष विनीत मनार ने अघ्यक्ष पद के लिए और कुलभूषण सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। एकल नामांकन के चलते विनीत मनार को अध्यक्ष और कुलभूषण सिंह को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। इनके अलावा ठाकुर प्रसाद गंगवार और राजेश सिंह को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक का प्रतिनिधि, विनोद कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी संघ लि. लखनऊ का, मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी प्रक्रिया एवं तिलहन विकास संघ लखनऊ, उमेश चंद्र मिश्र को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लि. लखनऊ का प्रतिनिधि चुना गया है। दिव्या सिंह उत्तर प्रदेश फाइनेंशियल कारपोरेशन लि. कानपुर का राम कुमार को सहकारी टेक्सटाइल बुलंदशहर और अचल मिश्र को सेंट्रल वेयर हाउसिंग कारपोरेशन का प्रतिनिधि बनाया गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनाव के समय भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, विधायक योगेश वर्मा, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
एक दिन पहले यह चुने गए थे संचालक
बृहस्पतिवार को जिला सहकारी बैंक सभी 14 संचालक निर्विरोध चुन लिए गए थे। इन संचालकों में विनीत मनार, कुलभूषण सिंह, उमेश चंद्र मिश्र, रविकाश गोयल, सुरजन लाल, राजीव कुमार, डॉ. अभिमन्यु मिश्रा, राजेश सिंह, कल्पना वर्मा, संतोष अवस्थी, शीला वर्मा, सिद्धार्थ मोहन, राम कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed