फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जातिवाद से ऊबकर निर्दल राजनीति का लिया फैसला

जातिवाद से ऊबकर निर्दल राजनीति का लिया फैसला

Tue, 07 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
जातिवाद से ऊबकर निर्दल राजनीति का लिया फैसला
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा है कि वह जातिवाद से ऊबकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं और जनता ने उनका साथ दिया, जिसके बूते वह नगर का विकास करा सकीं। इसी दम पर वह पालिकाध्यक्ष के लिए पुन: नौ नवंबर को अपना जनसमूह के साथ नामांकन कराएंगी।

मीनाक्षी मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं, जिसमें उनका सामना सपा की सत्ता में विधायक अरविंद गिरि से हुआ और उन्हें चुनाव में हरा दिया गया। फिर कांग्रेस से विधायकी लड़ी और अनुभव किया कि दलगत राजनीति में जातिवाद हावी है। साथ ही दलगत राजनीति को गंदा बताया। फिर 2012 में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं, जिसमें भी सपा की सत्ता का सामना करना पड़ा। उन्होंने पांच साल बेमिसाल पुस्तक दिखाते हुए अपने द्वारा नगर में कराए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने आहवान किया कि नौ नवंबर को सब काम छोड़कर उनके लिए लोग निकलें, वह पूरे पांच साल जनता की सेवा में लगी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed