{"_id":"59f4bf504f1c1b70548b9b3b","slug":"191509211984-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी अंकपत्र वाले तीन शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी अंकपत्र वाले तीन शिक्षकों को नोटिस
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के फर्जी अंक पत्रों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में नौकरी करने के मामले में तीन शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने तीनों शिक्षकों को नोटिस भेजा है और अभिलेखों सहित हाजिर होने के आदेश दिए हैं। बता दें कि विशेष जांच दल (एसआइटी) की जांच में यह तथ्य उजागर होने पर अब इन शिक्षकों की नौकरी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। शासन ने ऐसे शिक्षकों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने बताया कि तीन शिक्षक चिह्नित किए हैं, जिन्होंने आगरा विश्वविद्यालय का अंकपत्र लगाया है। ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय सरावल के विष्णु कुमार, पसगवां के प्राथमिक विद्यालय मुड़िया के सुमित कुमार को नोटिस भेजा गया है।