फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी अंकपत्र वाले तीन शिक्षकों को नोटिस

आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी अंकपत्र वाले तीन शिक्षकों को नोटिस

Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी अंकपत्र वाले तीन शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के फर्जी अंक पत्रों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में नौकरी करने के मामले में तीन शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने तीनों शिक्षकों को नोटिस भेजा है और अभिलेखों सहित हाजिर होने के आदेश दिए हैं। बता दें कि विशेष जांच दल (एसआइटी) की जांच में यह तथ्य उजागर होने पर अब इन शिक्षकों की नौकरी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। शासन ने ऐसे शिक्षकों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने बताया कि तीन शिक्षक चिह्नित किए हैं, जिन्होंने आगरा विश्वविद्यालय का अंकपत्र लगाया है। ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय सरावल के विष्णु कुमार, पसगवां के प्राथमिक विद्यालय मुड़िया के सुमित कुमार को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed