फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   183 women distributed Free gas connection

  183 महिलाओं को बांटे  नि:शुल्क गैस कनेक्शन

Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
183 women distributed Free gas connection
गैस - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

सांसद ने बताईं केंद्र सरकार की योजनाएं
 केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत शुक्रवार को गरीबी रेेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली 183 महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हे आदि सामग्री वितरित की गई। 

विलोबी हाल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय मिश्र टेनी और भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में उज्ज्वला योजना का शुभारंभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर किया। यहा विलोबी मेमोरियल हाल में 183 महिलाओं को गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगूलेटर, गैस पाईप और कनेक्शन की बुक सौंपी गई। इस मौके पर सांसद ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में दो लाख तिरेसठ हजार महिलाओं के पास गैस कनेक्शन नहीं थे। इन पांच वर्षों में सभी को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। सांसद ने बताया कि दूसरे चरण में जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं हैं उन सभी को कनेक्शन दिए जाएंगे। इस तरह देश में पांच करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर गैस कंपनियों के सेल्स आफीसरों ने निर्देश दिए कि सभी गैस एजेंसियों को पर निशुल्क फार्म उपलब्ध कराए जाएं। यहां हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं के फार्म जमा कराए गए। जिन्हें संबंधित एजेंसियों को जांच कराकर सूची में शामिल कराने के लिए कहा। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी रोहन दलाल, इंडियन आयल के सेल्स आफीसर विनय शुक्ला, भारत गैस के सेल्स आफीसर अमित सिंह, मैनजर इंडियन आयल मनोज शिरोही, एजीएम भारत पेट्रोलियम संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, अरविंद सिंह संजय, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंबरीष सिंह, अनूप शुक्ला, सुमित जायसवाल, आशीष पांडे, अतुल जायसवाल, योगेश शुक्ला,  सुरेंद्र कश्यप और भाजपा के मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा सहित तमाम लोग  उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed