फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सैलानियों के लिए खुला दुधवा नेशनल पार्क

सैलानियों के लिए खुला दुधवा नेशनल पार्क

Thu, 15 Nov 2018 05:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
सैलानियों के लिए खुला दुधवा नेशनल पार्क
दुधवा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सत्र बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। इस पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान उद्घाटन के लिए आने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर उनके न आने से वन निगम के प्रबंध निदेशक एके द्विवेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले भारी संख्या में स्थानीय सैलानियों की भीड़ लगी रही। पर्यटन शुरू होने के बाद पहले दिन नि:शुल्क पार्क का भ्रमण सैलानियों को कराया गया। पार्क भ्रमण के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया। सुबह साढ़े 11 बजे पार्क का पर्यटन सत्र शुरू किया गया। इस दौरान एफडी रमेश पांडेय, डीडी महावीर कौजलगि, शर्मिला कौजलगि के साथ ही ईको टूरिज्म के डीएलएम अतुल अस्थाना के साथ ही पार्क अधिकारियों व कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक स्थानीय सैलानियों ने पार्क का भ्रमण जिप्सियों से किया। पहले दिन स्कूली बच्चे पूरी तरह से नदारद रहे तथा किसी भी स्कूल के बच्चों ने उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग नहीं किया।
विज्ञापन


वेबसाइट से होगी ऑनलाइन बुकिंग
दुधवा नेशनल पार्क का कोई हेल्पलाइन नंबर अभी तक जारी नहीं किया गया है, हां सैलानी दुधवा की वेबसाइट से जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए भी सैलानियों को दुधवा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. ईको टूरिज्म डॉट कॉम पर ही जाकर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने हट व रूम बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन


पहले दिन स्थानीय सैलानियों की रही भीड़
पहले दिन दुधवा नेशनल पार्क खुलने के बाद सबसे ज्यादा स्थानीय सैलानियों की भीड़ का तांता लगा रहा। सबसे पहली जिप्सी में वन निगम के प्रबंध निदेशक, उनकी पत्नी के साथ ही एफडी व डीडी आदि पार्क कर्मियों ने भ्रमण किया। इसके बाद स्थानीय सैलानियों का पार्क मे प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन प्रवेश रहा नि:शुल्क
दुधवा नेशनल पार्क के पहले दिन सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया है। पिछले वर्ष भी पहले दिन सैलानियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया था। इससे सैलानियों ने राहत महसूस की है।

महिला और पुरुष गाइड उत्साहित
दुधवा पार्क खुलने पर महिला और पुरुष गाइड काफी उत्साहित दिखे। जून से वह खाली बैठे थे और अब उनकी रोजी के दिन शुरू हुए तो यह स्थिति रही। दुधवा में पिछले दो सत्र से महिला गाइडों की नियुक्ति महिला सैलानियों को देखते हुए की गई थी। गाइड नेहा, सुलोचना, कीर्ति, निधी, सानिफा खान, अनुरूपा समेत पुरुष गाईडों ने दुधवा के आगाज पर खुशी जताई।

नहीं आया कोई वीआईपी
दुधवा के नवीन सत्र की ओपनिंग में कोई भी बड़ा वीआईपी नहीं आया। पिछले सत्र में भी यही स्थिति थी, लेकिन इस बार वन मंत्री का प्रोटोकॉल आने के बाद अन्य वीआईपी के भी आने की उम्मीद थी।

गाइडों व अधिकारियों के परिजनों ने बताया दुधवा का रोमांच
गाइड नेहा, सुलोचना, कीर्ति, निधी, सानिफा खान, अनुरूपा ने बताया कि हर बार दुधवा खुलने के बाद सैलानियों को उसके बारे में बताने की उत्सुकता उनको हमेशा रहती है। इसीलिए उनको दुधवा खुलने का हमेशा इंतजार रहता है। वहीं पार्क के एफडी रमेश पांडेय तथा डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि के परिजनों ने भी दुधवा के रोमांच के बारे में विस्तार से बताया।

नन्हीं हथिनी दुर्गा बनी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र
नन्हीं हथिनी दुर्गा को देखने व दुलारने के लिए सैलानियों की खासी भीड़ जमा रही। दुर्गा ने भी सूंड़ उठाकर सैलानियों का पार्क में स्वागत किया। कई सैलानियों ने दुर्गा के साथ जमकर सेल्फी भी खींची।

डब्ल्यूटीआई ने दिए पार्क को दो ड्रोन कैमरे
वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन में मानीटरिंग के लिए डब्ल्यूटीआई की तरफ से दुधवा नेशनल पार्क को दो ड्रोन कैमरों की सौगात दी गई है। इसमें एक ब्लैक ड्रोन फैंटम भी शामिल है। जिसकी पांच से छह किलोमीटर रेंज है जबकि यह आधे घंटे तक लगातार कार्य करता रहेगा। इसके अलावा इसको उड़ाने की इजाजत पार्क प्रशासन की तरफ से 120 मीटर ही है। ड्रोन को उड़ाने के लिए आपरेटर व गाइड भी साथ रहे तथा उन्होंने ड्रोन कैमरे को उड़ाकर पार्क की ओपनिंग की फोटो को उतारा।

स्वागत कक्ष में उमड़ी सैलानियों की भीड़
पहले दिन हालांकि पार्क की तरफ से नि:शुल्क पर्यटन था लेकिन इसके बाद भी आगे के दिनों में अपनी आगामी बुकिंग के लिए स्वागत कक्ष तथा रिसेप्शन पर सैलानियों की भीड़ दिखाई दी। पार्क के अनुसार लगभग तीस सैलानियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।


सोनारीपुर से दुधवा के बीच बन रही मचान
सोनारीपुर से दुधवा के बीच पड़ने वाले एसडी सिंह मार्ग पर मचान बनाया जा रह है। यह मचान काफी ऊंचा है तथा इस मचान से सैलानी हाथियों के साथ ही दूर तक अन्य वन्यजीवों को आसानी से देख सकते हैं। जंगली हाथी इस मचान के करीब न आ जाएं इसको लेकर चारों तरफ गहरे गड्ढे भी खोदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed