फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते वितीय चक्का जाम

बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते वितीय चक्का जाम

Wed, 30 May 2018 07:07 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते वितीय चक्का जाम
30एलकेएच 02, 03, 04
विज्ञापन


बैंक बंद, दो सौ करोड़ का लेनदेन ठप
- बैंकों की हड़ताल के चलते ग्राहक हुए परेशान
-एटीएम भी हो गए खाली, व्यापारियों में अफरा तफरी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर बुधवार को जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। जिसके चलते जिले में करीब दो सौ करोड़ का लेनदेन ठप रहा। बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग प्रभावित हुआ। बैंक बंद होने से दोपहर बाद एटीएम भी खाली हो गए। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक्स यूनियन के बैनर तले बैंक अधिकारी और कर्मचारी इलाहाबाद बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के समाने एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और संयोजक चंद्रशेखर मिश्र की अगुवाई में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिले की विभिन्न बैंकों के करीब 1600 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते शहर ही नहीं ग्रामीण इलाके की बैंक शाखाओं में भी ताले लटके रहे। हड़ताल के चलते करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन ठप रहा।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने वेतनवृद्धि के लिए वेतन बिल में दो फीसदी की मामूली वृद्धि के प्रस्ताव का जबरदस्त विरोध करते हुए मांग उठाई कि तत्काल वेतन पुनरीक्षण समझौता लागू हो। वेतन में पर्याप्त वृद्धि की जाए और अन्य सेवा शर्तों में सुधार किया जाए। स्केल सात तक के सभी अधिकारियों को वेतन पुनरीक्षण में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में यूपीबीयू के महामंत्री अतुल मेहरोत्रा, अध्यक्ष अमरनाथ खत्री, अनुराग, पंकज पुरी, एके सिंह, राजीव मिश्र, पारुल शर्मा, शकुंतला श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
बांकेगंज। वेतन बढ़ोत्तरी के मुद्दे को लेकर बैंक कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल का कारोबार पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। बैंक कर्मियों के काम पर न आने से कस्बा स्थित स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक के ताले नहीं खुले। जिसके चलते दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टेट बैंक का एटीएम भी बंद रहा।



बैंक में हड़ताल, खातेदार परेशान
रजागंज। कस्बे की एक मात्र बैंक शाखा है जिसमें दो दिन से बैंककर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कसबे की पीएनबी बैंक में दो दिन से बैंक कर्मी जिससे बैंक का लेन देन ठप है। वहीं एटीएम भी खाली हो गए हैं, जिससे क्षेत्रीय ग्राहकों को बैंक में रुपया होने के बावजूद धन के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed