{"_id":"59c932f34f1c1bbe538b458d","slug":"181506358003-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां वैष्णो दरबार में बच्चों ने की मां की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां वैष्णो दरबार में बच्चों ने की मां की आराधना
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मां वैष्णो दरबार में बच्चों ने की मां की आराधना
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ।
मिल की पुरानी कॉलोनी में सजे मां वैष्णो दरबार में नित्य सैकड़ों श्रद्घालु कृत्रिम पहाड़ियों पर चढ़कर माता के दरबार का दर्शन, पूजन कर रहे हैं। चतुर्थ नवरात्र पर बच्चों ने यहां अपने नृत्य और गीतों से मां की आराधना कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विशिष्ट अतिथि वीरसिंह चौहान, विजय माहेश्वरी, डॉ. नूतन मेहरोत्रा, अवधेश मिश्रा, धर्मेंद्र गिरि आदि ने मां दुर्गा के रूप में सजी कन्या का तिलक और आरती कर किया। उन्होंने दरबार में बनी कृत्रिम ऊंची नीची पहाड़ियों पर चलकर एवं मातारानी की पवित्र गुफा से होकर माता वैष्णों एवं हिमांचल प्रदेश से लाई गई माता ज्वाला की ज्योति के दर्शन किये। कार्यक्रम में लवी, शिवा, आशुतोष, मोहित, कश्यप ने गणेश वंदना की, नैना, शिखा ने श्याम बंशी बजाते हो, खुशी राठौर ने नगाड़ा संग ढोल बाजे, तनु-अंशिका ने धानी चुनरिया, आदिति ने मइया यशोदा, शगुन माथुर ने राधा नाचेगी आदि भक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संचालन अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।