फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   18 thousand rupees blown from the account of the youth

युवक के खाते से 18 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 11 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
18 thousand rupees blown from the account of the youth
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे का युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसके 18,080 रुपये उड़ा दिए। युवक ने भीरा थाने और साइबर क्राइम सेल में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पड़रिया तुला निवासी संजय कुमार बंगाली ने एमेजॉन से एक एल्युमिनियम का डोसा मेकर मंगाने का ऑनलाइन ऑर्डर किया। मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक से कॉल आई और फोनकर्ता ने बताया कि एमेजॉन सेल्स सर्विस अहमदाबाद से बोल रहा हूं। आपने कुछ सामान मंगाने के लिए ऑर्डर किया था, वह भेजा जा रहा है। आपसे कुछ जानकारी चाहिए। धीरे-धीरे उसने खाता किस बैंक में हैं और एक ओटीपी भेजकर बताने को कहा। काफी समय तक वह फोन पर उलझाए रखा। इसी बीच संजय को शक हो गया तो तुरंत एसबीआई की गुलरिया ब्रांच में पहुंचा और अपने एकाउंट में मौजूद धनराशि की जानकारी ली। पता चला कि कि चार ट्रांजेक्शन के जरिये उसके खाते से 18,080 रुपये की धनराशि निकाली जा चुकी है। मजदूरी करके इकट्ठा किए पैसे चले जाने से संजय के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। संजय ने भीरा थाने और साइबर क्राइम सेल में ठगी की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed