{"_id":"6856f305d664e57d3d0465aa","slug":"179-lakh-plants-will-be-planted-digging-of-pits-has-started-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-148705-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 1.79 लाख पौधों का होगा पौधरोपण, गड्ढों की खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 1.79 लाख पौधों का होगा पौधरोपण, गड्ढों की खोदाई शुरू
Sat, 21 Jun 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज में पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदते मजदूर। संवाद
बांकेगंज। ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2025-26 में एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम में 1.79 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए मनरेगा योजना के तहत गड्ढों की खोदाई शुरू कर दी है, लेकिन लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के पौधरोपण का फायदा नहीं मिलने वाला है।
ग्राम प्रधानों का कहना है कि जब नर्सरी से पौधों का उठान होता है तो जंगली पौधे ही दिए जाते हैं। उन्होंने फलदार वृक्षों की आपूर्ति की मांग की है। बीडीओ आरके अहिरवार का कहना है कि पौधों की सुरक्षा के लिए बांस के पट्टों से घेरने के लिए निर्देश मिले हैं। इसके लिए अभी धन की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
वहीं, ब्लॉक के 55 आदर्श तालाबों पर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। हर तालाब पर 55 से 80 पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रभारी एडीओ पंचायत आलोक अवस्थी ने बताया कि पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित की दिया गया है। पौधे उपलब्ध होते ही इनका रोपण शुरू कर दिया जाएगा।