फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घाघरा नदी में डूबी महिला का शव मिला, लापता बच्ची की तलाश

घाघरा नदी में डूबी महिला का शव मिला, लापता बच्ची की तलाश

Thu, 29 Nov 2018 12:43 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी में डूबी महिला का शव मिला, लापता बच्ची की तलाश

विज्ञापन
धौरहरा। घाघरा नदी में लकड़ी बीनने मंगलवार को नदी में गईं दो बच्चियां और दो महिलाएं अचानक पानी बढ़ने से डूब गईं थीं। उसी दिन ग्रामीणों ने डूबी एक महिला का शव बरामद कर लिया था, जबकि उसकी 12 वर्षीय पोती का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला है। इसके साथ ही घटना के दिन ही एक महिला और उसकी बेटी को बेहोशी की हालत में नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
कोतवाली क्षेत्र का गांव माथुरपुर मजरा सुजानपुर घाघरा नदी के किनारे बसा हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव की रामकली (50) पत्नी अमरिका अपनी पोती करीमा (12) और पड़ोसी जगदेई (42) पत्नी जगदीश, उसकी पुत्री सीमा नदी के पानी में बहकर आई लकड़ी बीनने गईं थीं। गिरजा बैराज से अचानक पानी छोड़े जाने से करीब दो बजे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे सभी संभल नहीं पाईं और तेज धार में बह गईं। महिलाओं के शोर शराबा करने पर लोग मौके पर पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब पानी कम हुआ तो ग्रामीणों ने जगदेई और उसकी बेटी सीमा को बेहोशी की हालत में सुरक्षित निकाल लिया। कुछ दूरी पर रामकली का शव बरामद कर लिया, लेकिन मृतका रामकली की पोती करीमा का कोई पता अभी तक नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बुधवार को भी उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। घर वालों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है और शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन बाद भी बदहवाश हैं मां-बेटी
ग्रामीणों के द्वारा बेसुध हालत में घाघरा नदी से निकाली गईं जगदेई और उसकी बेटी सीमा बदहवाश हालत में हैं। दोनों घटना को याद कर सिहर उठती हैं। सीमा बताती है कि वह सभी के साथ पानी में लकड़ी बीन रही थी। जब पानी की धार तेज हुई तो वह चिल्लाई और कहा कि भागो पानी बढ़ रहा है, लेकिन जब तक वह लोग कुछ संभल पाते तब तक नदी की धार बहाने लगी। उसे आशंका है कि करीमा दलदल में धंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed