{"_id":"5b950cc1867a557eaa4dd099","slug":"171536494785-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों को प्राथमिक शिक्षा का ककहरा सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों को प्राथमिक शिक्षा का ककहरा सिखाया
Updated Sun, 09 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों को प्राथमिक शिक्षा का ककहरा सिखाया
दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण का पहला सेमेस्टर पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। ब्लाक संसाधान केंद्र में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से सरकारी, गैर सरकारी और सहायतित स्कूलों के अप्रशिक्षित शिक्षकों के दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले सेमेस्टर का रविवार को समापन हो गया। इसमें ट्रेनरों ने प्रशिक्षु शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षा, सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश और हिंदी भाषा अधिगम का ककहरा सिखाया। राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालयी संस्थान के डीएलएड पाठ्यक्रम के तहत बांकेगंज बीआरसी मुख्यालय में बांकेगंज, खमरिया, पलिया, ईसानगर, लखीमपुर, बिजुआ, पलिया, मोहम्मदी आदि के सरकारी, गैर सरकारी और सहायतित स्कूलों के 98 अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें ट्रेनर एनपीआरसी मुकेश वर्मा और कृष्ण कुमार आदि ने प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आरंभिक शिक्षा के अलावा नौनिहालों को भाषा और गणित विषय का बेहतर ज्ञान कैसे दें इसकी जानकारी हासिल कराई। बीईओ आरके सिंह ने प्रशिक्षु शिक्षकों को गूढ़ जानकारी दी।
