फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अमन गुलाटी का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

अमन गुलाटी का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

Sun, 15 Jul 2018 05:44 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
अमन गुलाटी का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

विज्ञापन
अमन की तलाश में पंजाब और दिल्ली पहुंची पुलिस
वर्ल्ड रिकार्डधारी का दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर से रहस्यमय ढंग से गायब हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले 17 वर्षीय अमन गुलाटी का पुलिस दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि कोतवाली पुलिस की टीम उनकी तलाश में पंजाब और दिल्ली गई है। उधर अमन के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

890 फुट लंबी राखी बनाकर विश्व रिकार्ड बनाने वाले मोहल्ला नई बस्ती निवासी अमन गुलाटी 12 जुलाई की दोपहर घर से निकले थे। उसके बाद लौटकर नहीं आए। 13 जुलाई को उनके पिता प्रदीप गुलाटी ने सदर कोतवाली पुलिस को बेटे के गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। शुक्रवार को डीजीपी कंट्रोल रूम ने भी खीरी पुलिस से अमन गुलाटी के संबंध में जानकारी ली और शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए। डीजीपी कार्यालय से फोन आने के बाद पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन फानन तलाश तेज करते हुए सदर कोतवाली पुलिस की टीम पंजाब और दिल्ली पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि मोबाइल की लोकेशन के आधा पर तलाश जारी है। पुलिस का यह भी कहना है कि रविवार की वजह से अभी सीडीआर नहीं निकल पाया है। सोमवार को तकनीकी जानकारी जुटा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन.........
पुलिस की टीमें पंजाब और दिल्ली भी गई हैं, कुछ क्लू मिले हैं। उम्मीद है कि सोमवार तक पुलिस उसे बरामद कर लेगी।
- ऋषिदेव सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed